3 अक्टूबर को शुक्र होंगे वक्री, 42 दिन प्रेम और दांपत्य जीवन में आएंगे बदलाव, पुराने प्यार में हलचल के संकेत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

3 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक शुक्र वक्री रहेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस दौरान प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़े पुराने मामलों पर फैसले लेने की स्थिति बन सकती है। पुराने प्रेम संबंधों में बदलाव और नए रिश्तों की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं। 

kal ka rashifal 28 november 2025 tomorrow horoscope bhavishyafal future predictions
कल का राशिफल

शुक्र 3 अक्टूबर को वक्री होंगे। इसके बाद 14 नवंबर तक उनकी वक्री चाल रहेगी। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, विवाह, धन और सुख-सुविधाओं से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में शुक्र की चाल में बदलाव को इन मामलों के लिए खास माना जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस दौरान दांपत्य जीवन में चल रही पुरानी बातों पर फैसला लेने की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में नए समीकरण बनेंगे। कुछ लोगों के पुराने प्रेम में बदलाव आएगा, जबकि कुछ के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

3 अक्टूबर से 14 नवंबर तक वक्री रहेंगे शुक्र

शुक्र 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे वक्री होंगे। इसके बाद 14 नवंबर 2026 को सुबह करीब 5:57 बजे मार्गी होंगे। इस तरह शुक्र करीब 42 दिनों तक वक्री अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष में इस समय को प्रेम और रिश्तों से जुड़े मामलों पर दोबारा विचार करने का समय माना जाता है। हालांकि, किसी व्यक्ति के जीवन में इसका असर उसकी कुंडली के अनुसार अलग-अलग बताया जाता है।

दांपत्य जीवन में लेने पड़ सकते हैं कड़े फैसले

शुक्र की वक्री चाल का असर पति-पत्नी के रिश्ते पर भी पड़ सकता है। जिन दंपतियों के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, उनके सामने उस मुद्दे को सुलझाने की स्थिति बन सकती है। कुछ लोग रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला करेंगे, तो कुछ अपने भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत कर सकते हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस समय भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। रिश्ते में दोनों की बात समझना जरूरी होगा।

प्रेम संबंधों में बनेंगे नए समीकरण

शुक्र वक्री होने के दौरान प्रेम संबंधों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिन लोगों के रिश्ते में पहले से दूरी चल रही है, उनके बीच बातचीत की शुरुआत हो सकती है। वहीं कुछ प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां फिर सामने आ सकती हैं। प्रेमी-प्रेमिका को एक-दूसरे की बात समझने की जरूरत होगी। बिना पूरी बात जाने कोई फैसला लेने से परेशानी बढ़ सकती है। रिश्ते में भरोसा और साफ बातचीत बनाए रखना जरूरी रहेगा।

पुराने प्रेम में बदलाव, नए रिश्ते का आगमन

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शुक्र वक्री के दौरान पुराने प्रेम संबंधों से जुड़ी बातें दोबारा सामने आ सकती हैं। किसी पुराने साथी से बातचीत शुरू होने या रिश्ते को लेकर सोच बदलने की स्थिति बन सकती है। वहीं कुछ लोगों के जीवन में नए प्रेम का आगमन भी हो सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए परिणाम अलग होंगे। नए रिश्ते में जल्दबाजी करने के बजाय एक-दूसरे को समझने का समय देना बेहतर रहेगा।

धन के मामलों में भी ध्यान देना होगा

शुक्र को धन और सुख-सुविधाओं का कारक भी माना जाता है। वक्री अवधि में खरीदारी और आर्थिक फैसलों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। महंगी चीजों पर खर्च करने से पहले बजट देख लें। किसी बड़े निवेश या खरीदारी में जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर फैसला लेना जरूरी होगा।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़3 अक्टूबर को शुक्र होंगे वक्री, 42 दिन प्रेम और दांपत्य जीवन में आएंगे बदलाव