आज से 28 दिन डगमगाएगा 5 राशियों का बैंक बैलेंस, वजह है शुक्र की टेढ़ी चाल
VENUS Rashifal Shukra Vakri 2026 Sukra Transit : 17 अक्टूबर से अगले 28 दिन तक शुक्र टेढ़ी चाल चलेंगे। अगले 14 नवंबर तक शुक्र ऐसे ही व्रकी अवस्था में रहेंगे। इस दौरान कुल 5 राशियों के बैंक बैलेंस पर इसका नेगेटिव असर देखने को मिलेगा।

VENUS Rashifal Shani Gochar 2026 Shani Transit : अक्टूबर की शुरुआत में ही शुक्र ने टेढ़ी चाल चलना शुरू किया है। शुक्र की इस स्थिति को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में वक्री अवस्था कहा जाएगा। इस अवस्था में शुक्र अब अगले 28 दिन तक रहने वाले हैं। 14 नवंबर तक शुक्र अपनी टेढ़ी चाल में ही चलेंगे और इस दौरान कुल 5 राशियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार वक्री शुक्र की वजह से वृषभ राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशि वालों को अगले 28 दिन काफी सावधान रहना होगा। चलिए जानते हैं कि आखिर इन राशियों को किस तरह से सतर्कता बरतनी होगी?
वक्री शुक्र से सावधान रहें ये 5 राशियां-
वृषभ राशि पर वक्री शुक्र का क्या असर होगा?
मंगल की वृषभ राशि को इस दौरान सतर्क रहना होगा। अपनी हेल्थ को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी है। अगर शरीर में कोई दिक्कत है तो उसे इग्नोर करके भूल ना करें। ऑफिस में काम ज्यादा होगा तो बाद में थकान और कमजोरी बनी रहेगी। इस दौरान बाहरी चीजों को खाने से बचें। किसी भी चीज को लेकर ओवरथिंक ना करें। रुटीन सही करें और उसे ही 28 दिन तक फॉलो करें।
कन्या राशि पर वक्री शुक्र का क्या असर होगा?
कन्या राशि के जातकों पर वक्री शुक्र का असर दिखेगा। इस दौरान बैंक बैलेंस थोड़ा गड़बड़ाएगा। इस बीच ऐसा भी हो सकताहै कि मेहनत के बाद भी रिजल्ट ना मिले। इसी दौरान धैर्य रखना होगा। कोई जरूरी काम बार-बार अटकेगा जिससे मन थोड़ा उदास हो सकता है। अपनी मेहनत लगातार करते रहें क्योंकि कुछ समय बाद चीजें दोबारा ट्रैक पर लौट आएंगी लेकिन वक्री शुक्र जब तक असर दिखाएंगे तब तक हड़बड़ी में कोई फैसला नहीं लेना है।
तुला राशि पर वक्री शुक्र का क्या असर होगा?
अगले 28 दिन तुला राशि वालों के लिए भी थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। मन की थकान महसूस होगी। काम में प्रेशर होगा तो बाकी चीजों पर फोकस कम जाएगा। हालांकि इस दौरान अपने लिए समय निकालने की कोशिश करना है। अपने हेल्थ को इग्नोर ना करें। अच्छा खाना खाएं। अपने रूटीन को सुधारें और उसे ही फॉलो करें। खर्चे पर थोड़ा लगाम लगाएं और बचत की आदत डालें।
मकर राशि पर वक्री शुक्र का क्या असर होगा?
वक्री शुक्र मकर राशि के जातकों की भी मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं। इस राशि के जातकों को मेंटल प्रेशर फील होग। रिलेशनल से लेकर बिजनेस से जुड़ी चीजों में मन उलझा रहेगा। बस इस दौरान अपनी भाषा पर ध्यान रखें। किसी को गुस्से में कुछ भी ऐसा ना कहें कि रिश्ते पर इसका असर दिखे। खर्चे और बचत के बीच सही बैलेंस बनाकर चलें। वहीं खुद को भी समय लें।
कुंभ राशि पर वक्री शुक्र का क्या असर होगा?
कुंभ राशि वालों को अगले 28 दिन तक काफी सतर्क रहना है। भाग्य का साथ कम मिलेगा। हो सकता है कि एक साथ कई काम अटकने लगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई नया काम शुरू करना बहुत रिस्की लग सकता है। बस धैर्य रखें और शांत मन के साथ अपना काम करते रहें। बेफिजूल के खर्चे से खुद को बचाएं। पैसों की स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है।

