कल से इन 3 राशियों की लाइफ में लगेगा रोमांस का तड़का, शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर से जमकर बरसेगा पैसा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Venus Rashifal Shukra Gochar Shani ke Nakshatra me : पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर कल से होने वाला है। ऐसे में कुछ राशियों को शनि के गोचर करने से बंपर लाभ हो सकता है।

कल से इन 3 राशियों की लाइफ में लगेगा रोमांस का तड़का, शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर से जमकर बरसेगा पैसा

Venus Rashifal Shukra Gochar, शुक्र गोचर राशिफल : शुक्र धन, प्रेम और समृद्धि के कारक माने जाते हैं। जब ही शुक्र अपनी चाल में बदलाव करते हैं, सभी राशियों को प्रभावित करते हैं। इस समय लग्जरी और समृद्धि के कारक शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। कल गुरुवार के दिन शुक्र अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, दोपहर में 02 बजकर 11 मिनट पर शुक्र का गोचर पुष्य नक्षत्र में होने जा रहा है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर 22 जून 2026 तक होने वाला है। ऐसे में कुछ राशियों को शनि के गोचर करने से बंपर लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है-

कल से इन राशियों की लाइफ में लगेगा रोमांस का तड़का, शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर से जमकर बरसेगा पैसा

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर कैसा साबित होगा?

मेष राशि के जातकों के लिए शनि के पुष्य नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना लाभकारी साबित हो सकता है। ऊर्जा भरपूर रहेगी। नए अवसर आपके दरवाजे पर दाएं-बाएं दस्तक भी देंगे। जीवन के प्रति आपका उत्साह सकारात्मक रहने वाला है। धन का आगमन भी हो सकता है लेकिन फिजूल खर्चों से सावधान रहें। लाइफ बेहद रोमांटिक रहने वाली है।

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर कैसा साबित होगा?

शनि के पुष्य नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। आप अलग ही ऊर्जा महसूस करेंगे। आसानी से मुश्किलों का हाल निकाल आप शिखर पर पहुचेंगे। ईश्वर की आराधना करते रहें। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म होंगे ओर कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर कैसा साबित होगा?

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि के पुष्य नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना पॉजिटिव साबित हो सकता है। अपनी फीलिंगस के बारे में बातचीत की पहल करने से न डरें। किसी भी रिश्ते में ओपन कम्युनिकेशन बेहद जरूरी है। आप चीजों को अगले स्तर पर ले जाने की इच्छा महसूस कर सकते हैं। अपने इरादे स्पष्ट करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपका रिश्ता फलता-फूलता रहेगा। मैरिड लाइफ बेहतरीन रहने वाली है।

शुक्र ग्रह के उपाय

शुक्र गोचर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!