आज से इन 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, बुध के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, करें 3 उपाय
Venus Rashifal Shukra Gochar Budh ke nakshatra 2026 : अश्लेशा नक्षत्र के स्वामी ग्रह ग्रहों के राजकुमार बुध माने जाते हैं। बुध के अश्लेशा नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है।

Venus Rashifal Shukra Gochar 2026, शुक्र का नक्षत्र गोचर : शुक्र का गोचर इस समय कर्क राशि में हो रहा है। जब भी धन और प्रेम के दाता शुक्र अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालते हैं। शुक्र लग्जरी, लव, सौंदर्य, अट्रैक्शन, और धन के कारक माने जाते हैं। शुक्र ग्रह इस समय अश्लेशा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। अश्लेशा नक्षत्र के स्वामी ग्रह ग्रहों के राजकुमार बुध माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 जून 2026 के दिन अश्लेशा नक्षत्र में प्रेम और धन के दाता शुक्र गोचर करने जा रहे हैं। बुध के अश्लेशा नक्षत्र में शुक्र का गोचर 4 जुलाई 2026 की शाम तक रहेगा। ऐसे में सुख और प्रेम के कारक शुक्र के बुध के नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। आइए पंडित जी के अनुसार जानते हैं कि शुक्र के इस नक्षत्र गोचर से किन राशियों को फायदा होगा -
आज से इन 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, बुध के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, करें 3 उपाय
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, अश्लेशा नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से मिथुन राशि, कन्या राशि, मकर राशि, तुला राशि और कुंभ राशि को लाभ होगा। धनु राशि और मीन राशि को सम होगा यानि इन राशियों के लिए शुक्र गोचर का फल मध्यम रहेगा।
शुक्र के अश्लेशा नक्षत्र में गोचर करने से मिथुन राशि, कन्या राशि, मकर राशि, तुला राशि और कुंभ राशि को फायदा होगा
पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।
परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।
खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं।
अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
सरकारी नौकरी करने वालों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली है।
आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है।
जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
शुक्र के नक्षत्र गोचर के दौरान करें ये 3 उपाय
- काली मंदिर में सफेद वस्तु का दान करें, जैसे चावल, चीनी, सफेद वस्त्र, सफेद फूल आदि
- मंदिर में इत्र अर्पित करना शुभ होगा।
- दही चढ़ाएं। पंडित जी के अनुसार दूध नहीं चढ़ाना है। कभी भी शुक्र के उपाय में दूध नहीं चढ़ाया जाता है। दही का दान करना और चढ़ाना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां मान्यताओं पर आधारित हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


