8 दिन बाद से इन 4 राशियों पर बरसेगा धन ही धन, शुक्र गोचर से होगा प्रॉफिट
Venus Rashifal Shukra Gochar 2026: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र प्रवेश करने जा रहे हैं। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य माने जाते हैं। आइए पंडित जी से जानते हैं सूर्य के नक्षत्र में शुक्र के गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता है-

Venus Rashifal Shukra Gochar 2026, शुक्र राशिफल : समय-समय पर शुक्र का गोचर होता रहता है। ज्योतिष की दृष्टि से शुक्र का गोचर शुभ माना जाता है। शुक्र सुंदरता, वैभव, प्रेम और कला के कारक माने जाते हैं। शुक्र यानी वीनस का गोचर करना कुछ राशियों के जीवन में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि ला सकता है। इस समय सूर्य की सिंह राशि में शुक्र विराजमान हैं। धन के दाता शुक्र का नक्षत्र गोचर करना पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह के परिणाम अपने साथ लेकर आएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 जुलाई के दिन सुबह में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र प्रवेश करने जा रहे हैं। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्य माने जाते हैं। आइए पंडित जी से जानते हैं सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से किन राशियों को लाभ हो सकता है-
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, धन के दाता शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि, धनु राशि, मीन राशि और कुंभ राशि के जातकों को लाभ हो सकता है।
8 दिन बाद से इन 4 राशियों पर बरसेगा धन ही धन, शुक्र गोचर से होगा प्रॉफिट
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य के नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना कैसा रहेगा?
सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय शानदार रहने वाला है। व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है।
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य के नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना कैसा रहेगा?
सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से धनु राशि के जातकों के लिए समय लाभकारी रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए बनाई गई स्ट्रेटजी रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य के नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना कैसा रहेगा?
सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से मीन राशि के जातकों के लिए समय फायदेमंद रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। पढ़ाई में मन लगेगा। अपनी बहन-भाई के साथ वक्त बिताएं।
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य के नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना कैसा रहेगा?
सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र के गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों के लिए समय शुभ रहने वाला है। अपनी मां के साथ समय बिताना आपके लिए शुभ रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा प्रॉफिट या कोई अच्छी डील मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


