Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu tips of one wall for two house mandir and tree shadow on home know vastu behind this
एक दीवार से दो घर या किसी मंदिर, पेड़ की छाया घर पर कब ना पड़े, जानें इनके पीछे का वास्तु

एक दीवार से दो घर या किसी मंदिर, पेड़ की छाया घर पर कब ना पड़े, जानें इनके पीछे का वास्तु

संक्षेप:

वास्तु में घर को लेकर काफी ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो आपको लाइफ में उन्नति तो कराते हैं, साथ ही आपकी लाइफ में खुशियां भी लाते है, ये नियम आपकी रोज की लाइफ से जुड़े होते हैं,

Nov 22, 2025 07:34 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वास्तु में घर को लेकर काफी ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो आपको लाइफ में उन्नति तो कराते हैं, साथ ही आपकी लाइफ में खुशियां भी लाते है, ये नियम आपकी रोज की लाइफ से जुड़े होते हैं, जैसे आपके घर के मुख्य द्वार से , आपके घर के पास लगे पेड़, बल्ब आदि से। इन नियमों के बारे में आपको जानना चाहिए। इसके अलावा यह भी वास्तु में ध्यान दिया जाता है कि एक दीवार वाले दो घर ना हों और किसी मंदिर की छाया आपके घर में ना पड़े। यहां पढ़ें कहां होने चाहिए आपके घर की चीजें, जिससे वास्तु नियम के अनुसार आप उनका लाभ उठा सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक दीवार वाला या किसी मंदिर की छाया आपके घर में ना पड़े

अगर आपके घर में दिन के दूसरे और तीसरे पहर में किसी पेड़ या मंदिर की छाया पड़े तो वह ठीक नहीं कहा जाता है ,ऐसा कहा जाता है कि इससे आपको रोग होते हैं। एक दीवार से मिले हुए दो मकान यमराज के समान होते हैं, ऐसा कहा जाता है कि इससे आपके घर के गृहस्वामी का नाश करने वाले होते हैं। अगर आप किसी मार्ग या गली के आखिरी घर में रह रहे हैं. तो यह आपके लिए कष्टदायी माना जाता है।दीपक (बल्ब आदि) का मुख पूर्व अथवा उत्तर की ओर रहना चाहिए। पूर्व अथवा उत्तरमें स्थित द्वार सुख-समृद्धि देनेवाला होता है।

वास्तु के अनुसार किस दिशा में हो आपके घर का दरवाजा

अगर आपका घर का मुख्यद्वार दक्षिण में है, तो यह शुभ नहीं माना जाता है, खासकर घर की महिलाओं के लिए यह दुख का कारण बनता है। इसके अलावा अगर आपके घर मुख्यद्वार अपने-आप खुलता या बन्द होता है, तो वो शुभ नहीं माना जाता है। द्वारके अपने-आप खुलने से उन्माद रोग माना जाता है और अपने-आप बंद होने से दुःख होता है।

वास्तु के अनुसार किस दिशा में हो आपके घर का बेडरुम

अपना बेडरुम को ईशान दिशा में ना बनवाएं। ऐसा कहा जाता है कि पति-पत्नी अगर इस दिशा में सोते हैं, तो आपको बीमारी हो सकती हैं। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हमेशा पूर्व या दक्षिण को तरफ सिर करके सोना चाहिए। उत्तर या पश्चिमको तरफ सिर करके सोनेसे शरीर में बीमारियां आने लगती हैं, इसके अलावा इस दिशा में सोने से उम्र भी कम होती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!