किराए के वास्तुदोष वाले घर का असर मालिक पर या किराएदार पर ? ग्रहप्रवेश के समय भी ध्यान दें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Vastu tips in hindi: किराए के घर में वास्तु दोष है, तो इसका असर किस पर होगा। इसी को लेकर आज जानते हैं वास्तु दोष से जुड़े किराए के घर में क्या करें

किराए के घर का वास्तु दोष
Vastu dosh rented house

मकान का प्रभाव मकान मालिक एवं किरायेदार दोनों पर पड़ता है, पर तीव्रता में अंतर होता है। मकान किसी का भी हो लेकिन जहां आप रहते हैं वहां की एनर्जी आप पर असर डालती हैं। इसलिए किराए के मकान को लेते समय और इसमें प्रवेश करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। अगर आप भी किराए का मकान लेने जा रहे हैं और वास्तु दोषों से बचना चाहते हैं तो इन बातों को जान लें। किराए के घर में ग्रह प्रवेश कर रहे हैं तो भी इन बातों का खास ध्यान रखें।

किराए के मकान में रहते हैं तो खराब वास्तु का किस पर होता है असर?

अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और वास्तु के अनुसार वो सही नहीं है तो आप ही उसका असर होगा, क्योंकि आप वहां रहते हैं। इसमें खास तौर पर आपके किचन का असर होता है। अगर किचन सही दिशा में नहीं है तो परेशान रहेंगे।बेडरूम में वास्तु दोष हो, तो नींद व वैवाहिक जीवन प्रभावित होता है। यदि मुख्य द्वार में दोष है, तो जीवन में बाधा आती है और धन की भी हानि होती है।

किराएदार को अधिक मकान मालिक पर कम असर

मकान मालिक चूंकि संपत्ति का स्वामी है, तो उसका सूक्ष्म एवं कार्मिक संबंध घर से रहता है। किरायेदार का मकान में न टिकना या विवाद होने जैसे असर दिखते हैं।

किराए के मकान में जाएं तो इन बातों का रखें खास ध्यान

जिस दिन आप किराए के घर में गृह प्रवेश करें आपको ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से अच्छा मुहूर्त दिखवाना चाहिए। आपका चंद्रबल शुभ होना चाहिए। किराए का घर लेने जा रहे हैं तो थोड़ा वास्तु भी देखिए कि किचन कहां हैं और कहीं ईशान कोण में टॉयलेट नहीं होना चाहिए। इसके बाद अगर घर को किराए पर लेने का मन बना रहे हैं तो अच्छे से साफ सफाई करें, नमक का पानी लें और उससे पूरे घर में पोछा लगाएं और घर में जाले साफ करें , इससे नेगेटिविटी जाती है।

पहले दिन ही घर के मंदिर में शुद्ध देसी गाय के घी का दीपक जलाएं व भगवान की कपूर से आरती करें। घर में लगातार कुछ दिनों तक गूगल की धूनी जरूर करें। घर में नल, पाइप और नल से कोई रिसाव न हो।किराए के मकान में भी पानी टपकना शुभ नहीं माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़किराए पर दिए वास्तुदोष वाले मकान का असर मालिक पर या किराएदार?