Vastu Tips in hindi: क्या घर में शिप या जहाज की तस्वीर लगा सकते हैं?
Vastu tips: घर को सजाने के लिए हम कई तरह के सजावटी आइटम लगाते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार हर चीज सही नहीं होती है और अगर होती है तो आपको होना चाहिए कि उस चीज को कहां लगाना चाहिए।

Vastu tips: घर को सजाने के लिए हम कई तरह से सजाते हैं। कहीं हम लॉफिंग बुद्धा लगाते हैं तो कहीं हम सात घोड़ों वाली तस्वीर इन सभी का वास्तु में अपना महत्व है। लेकिन आप घर में जहाज का कोई डेकोरेटिव आइटम लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान दें कि इन्हें वास्तु के हिसाब से लगाना सही है क्या । अगर सही है तो इन्हें किस दिशा में या किस कोने में लगा सकते हैं? वास्तु के अनुसार हर चीज का कोई मलतब होता है और वो आपकी एनर्जी पर असर डालती है। अगर आप चाह रहे हैं कि घर में शिप का कोई डेकोरेटिव आइटम लगाएं या कोई जहाज की इमेज लगाएं तो वास्तु एक्सपर्ट से जान लें कि इसे कहां लगाना चाहिए।
किस दिशा में लगाना आगे बढ़ने का प्रतीक
वास्तु के अनुसार शिप का चित्र या मॉडल उन्नति और आगे बढ़ने का प्रतीक माना जाता है। इसका अर्थ है कि आप आगे उड़ना चाहते हैं। इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। इसे उत्तर दिशा में लगाना व्यापार, करियर और नए अवसरों के लिए शुभ होता है। पूर्व दिशा में लगाने से यश, प्रतिष्ठा एवं नए अवसर बढ़ते हैं। इसलिए इसे घर में इसी दिखा में लगाएं।
किस दिशा में लगाने से मिलेगी पॉजिटिव एनर्जी
उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इससे आपके अंगर पॉजिटिव वाइब्स आती हैं। शिप ऐसे लगाएं जैसे हमारे घर या ऑफिस में अंदर प्रवेश कर रहा है। जिस समुद्र में जहाज हो, वो साफ एवं शांत होना चाहिए। शिप बाथरूम या शौचालय के सामने न हो। कभी भी बाहर की तरफ जाते हुए इसका चित्र ना लगाएं, इससे आपकी एनर्जी भी जाती रहेगी।
क्या ध्यान रखें
इस बात का ध्यान रखें कि घर में जहाज या शिप की तस्वीर लगा रहे हैं, तो वो शांत जल में खड़ा हो। तूफान में खड़े जहाज की तस्वीर ना लगाएं। इसके अलावा किसी ऐसे जहाज की तस्वीर ना लगाएं जो दुर्घटना का शिकार हो गया हो। इससे आपकी लाइफ में भी दर्घटना के योग आएंगे। इन बातों का खास ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


