Vastu tips: घर में कैंची कहां रखें, जानें इससे जुड़े वास्तु टिप्स

Dec 23, 2025 10:14 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Vastu tips in hindi:कैंची किसके घर में नहीं होती। कई ऐसे रोज के काम हैं, जिन्हें आप बिना कैंची के नहीं कर सकते हैं। आइए यहां हम आपको बता रहे हैं, कैंची के बारे में,

Vastu tips: घर में कैंची कहां रखें, जानें इससे जुड़े वास्तु टिप्स

कैंची किसके घर में नहीं होती। कई ऐसे रोज के काम हैं, जिन्हें आप बिना कैंची के नहीं कर सकते हैं। आइए यहां हम आपको बता रहे हैं, कैंची के बारे में, इसके इसे कहां रखना चाहिए और इसको रखने को लेकर क्या सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि घर में इसे गलत तरीके से रखते हैं, तो इससे नुकसान भी होता है। आइए जानें वास्तु के अनुसार कैंची को कैसे रखना चाहिए और कहां रखना चाहिए। यहां कैंची के बारे में बता रहे हैं, वास्तु सलाहकार आचार्य मुकुल रस्तोगी:

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैंची को हमेशा घर में छिपाकर ही रखना चाहिए, इसे ऐसे रखना चाहिए कि घर में हर किसी आते -जाते को कैंची ना दिखे। कोशिश करें कि कैंची हर समय नहीं दिखनी चाहिए।

कैंची मांगने अगर आपके घर कोई आए, तो कोशिश करें कि कभी भी किसी को उधार या मांगने पर कैंची नहीं देनी चाहिए।

अधिकतर सब्जियां काटने के लिए लोग रसोई घर में भी कैंची रखते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि रसोईघर में कैंची को सीधा करके नहीं, बल्कि उल्टा करके ही रखनी चाहिए।

इसके अलावा जहां भी कैंची रखते हैं, तो खोलकर ना रखें, इससे घर में क्लैश होता है, कैंची को हमेशा बंद करके ही रखें।

कभी भी कैंची घर में ही किसी को दे रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि धार की ओर से किसी को नहीं देनी चाहिए। हमेशा सभी को पीछे से पकड़कर देना चाहिए।

अपने बेडरूम में कैंची नहीं रखनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यहां कैंची रखने से पति-पत्नी के रिलेशनशिप खराब हो जाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!