Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu tips in hindi daily life vastu tips for luck

Vastu Tips: किचन में अन्नपूर्णा माता की तस्वीर और ईशान कोण में दीपक, ये रोज के टिप्स आपको दिलाएंगे गुडलक

  • वास्तु शास्त्र एक साइंस हैं, जिसमें आस-पास के वातावरण में शांति और संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। यहां हम भी कुछ वास्तु टिप्स बता रहें हैं, जो आपको एक खुशहाल और पॉजिटिव लाइफस्टाइल पाने में मदद करता है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 14 March 2025 09:46 AM
share Share
Follow Us on
Vastu Tips: किचन में अन्नपूर्णा माता की तस्वीर और ईशान कोण में दीपक, ये रोज के टिप्स आपको दिलाएंगे गुडलक

वास्तु शास्त्र एक साइंस हैं, जिसमें आस-पास के वातावरण में शांति और संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। यहां हम भी कुछ वास्तु टिप्स बता रहें हैं, जो आपको एक खुशहाल और पॉजिटिव लाइफस्टाइल पाने में मदद करता है। किचन, ईशान कोण की कई बातों का संबंध लाइफ में समृद्धि से हैं, इसलिए हमें वास्तु के अनुसार बातों को ध्यान रखना चाहिए। इसमें किचन को बहुत ही पवित्र माना जाता है। यहां हम भी आपको डेली लाइफ में वास्तु के अनुसार कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी लाइफ में कई अच्छे बदलाव ला सकती है। यहां पढ़ें टिप्स-

अपनी रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास माना जाता है । इसलिए अपनी रसोई में एक अन्नपूर्णा जी की तस्वीर या फोटो लगाएं, उसे रोज भोग लगाएं। यह बरकत बढ़ाने का बहुत अच्छा उपाय है। इसलिए रसोई को साफ सुथरा और शुद्ध करना सीखें।

रात सोने से पहले रसोई में झूठे बर्तन साफ करके ही सोने जाएं। किचन में रात में कभी भी झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए, इससे घर की बरकत चली जाती है।

रात को रसोई में एक बड़े बर्तन में खुला पानी जरूर रखें। कहा जाता है कि इससे भी घर में बरकत आती है।

सप्ताह मे दो बार पानी में गंगाजल या कच्चा दूध डालकर स्नान करें। इसे भी शुक्र ग्रह और घर की समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।

अपने घर के मंदिर ईशान कोण में न हो तो वहां नित्य सफाई करके एक घी का दीपक जलाएं। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास रहेगा।

रसोई में पवित्रता का खास ध्यान रखें, जिन चप्पलों को बाथरूम में पहन कर जाते हैं, उन्हें पहनकर रसोई में न जाएं। घर में पानी के पास क जगह पर दीपक जलाकर रखें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें