Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu Tips for south-west facing house try these remedies and you will benefit
Vastu Tips: दक्षिण-पश्चिम मुखी घर में रहते हैं तो घबराएं नहीं, करें ये उपाय, मिलेगा लाभ

Vastu Tips: दक्षिण-पश्चिम मुखी घर में रहते हैं तो घबराएं नहीं, करें ये उपाय, मिलेगा लाभ

संक्षेप:

Vastu Tips: वास्तु के मुताबिक उत्तर-पूर्व, उत्तर और पूर्व मुखी घर को बेहद सही माना जाता है। जबकि दक्षिण-पश्चिम मुखी घर अशुभ माना जाता है। हालांकि इसके लिए वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करके दक्षिण-पश्चिम मुखी घर का वास्तु दोष दूर किया जा सकता है।

Dec 17, 2025 01:24 pm ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वास्तु के मुताबिक जिस घर का मुख्य द्वार वास्तु के अनुरूप हो, तो वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं नहीं रहती है। इसलिए लोग घर बनवाते वक्त दिशाओं का विशेष ख्याल रखते हैं। वास्तु के मुताबिक उत्तर-पूर्व, उत्तर और पूर्व मुखी घर को बेहद सही माना जाता है। जबकि दक्षिण-पश्चिम मुखी घर अशुभ माना जाता है। हालांकि इसके लिए वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करके दक्षिण-पश्चिम मुखी घर का वास्तु दोष दूर किया जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मान्यता है कि घर में वास्तु संबंधी समस्या होने से व्यक्ति को धन, स्वास्थ्य, तरक्की, रिश्तों में कड़वाहट आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार घर खरीदते या फिर किराए में रहते समय घर के एंट्री का ध्यान नहीं रखते हैं। इसी कारण कई लोग दक्षिण-पश्चिम मुखी घर ले लेते हैं। क्योंकि वास्तु में इस मुख वाले घर को शुभ नहीं मानते हैं। अगर आपने ऐसा घर ले लिया है, तो घबराने की जरुरत नहीं है, बस थोड़े से बदलाव करके अशुभ को शुभ में बदल सकते हैं।

दक्षिण-पश्चिम मुखी घर के लिए वास्तु उपाय

  1. अगर आपका घर दक्षिण-पश्चिम में खुलता है, तो तो सबसे पहले अपनी एंट्री पर येलो कलर की 2 इंच चौड़ी टेप लगा दें। यह टेप चौखट से चौखट तक पूरी तरह चिपकाएं। इस उपाय से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और निगेटिव ऊर्जा का प्रवाह कम होता है।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मुखी वाले घर के उत्तर-पूर्व दिशा को खाली रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में एकत्र नहीं हो पाता है।

3. अगर आपका घर दक्षिण-पश्चिम की ओर खुल रहा है, तो ऐसे में दरवाजे के बाहर गदा या गायत्री मंत्र के साथ हनुमान बने हुए टाइल लगवा दें। ऐसा करने से लाभ मिलेगा।

4. इसके अलावा घर के बाहर या अंदर भगवान की तस्वीर या मूर्ति न रखें। यह दिशा जमीन और स्थिरता से जुड़ी होती है, इसलिए इस दिशा में धार्मिक आइटम रखने से ऊर्जा असंतुलित हो सकती है।

5. यदि आपका घर दक्षिण-पश्चिम में खुलता है, तो घर के बाहर या एंट्रेंस के पास हरे पौधे न रखें। इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और जीवन में अनावश्यक तनाव बढ़ सकते हैं।

6. दक्षिण-पश्चिम मुख वाले घर में हमेशा साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। वास्तु के मुताबिक गंदगी या अनचाही चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

7. अगर आपका घर दक्षिण-पश्चिम मुखी है, तो अपने घर में खिड़कियां और दरवाजे इवन नंबर में लगवाएं।

8. दक्षिण-पश्चिम मुख वाले घर को हमेशा रोशन रखें। खराब रोशनी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। इसके अलावा भारी फर्नीचर को घर के साउथ वेस्ट कॉर्नर में रखें। यह दिशा स्थिरता और सुरक्षा देती है, इसलिए भारी फर्नीचर इस दिशा में रखना शुभ होता है।

डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:20 दिसंबर को शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए शुभ योग, उपाय भी पढ़े
ये भी पढ़ें:हनुमान जी को कैसे प्रसन्न करें? जानिए प्रेमानंद महाराज का जवाब
ये भी पढ़ें:गायत्री मंत्र का जाप किस दिशा में बैठकर नहीं करना चाहिए? जानिए नियम व लाभ
Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!