Hindi Newsधर्म न्यूज़vastu tips for newlywed couples bedroom dont do this big mistake
वास्तु शास्त्र: नए कपल्स कमरे में कर लें ये 3 बदलाव, भूलकर भी ना करें बेड से जुड़ी ये बड़ी गलती

वास्तु शास्त्र: नए कपल्स कमरे में कर लें ये 3 बदलाव, भूलकर भी ना करें बेड से जुड़ी ये बड़ी गलती

संक्षेप:

Married Couple Room Vastu: वास्तु शास्त्र में नए-नए कपल्स के लिए भी कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिससे इनकी जिंदगी में हर रंग भर सकते हैं। बस अपने कमरे को वास्तु के हिसाब से बनाना है। अगर चीजों को वास्तु के हिसाब से सही नहीं किया जाए तो इसका असर कपल की जिंदगी पर पड़ता है। 

Nov 29, 2025 08:27 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Newlywed Couple Room Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार नए-नवेले कपल्स को अपने बेडरूम का प्लेसमेंट जरूर करना चाहिए। अगर वास्तु के अनुसार कमरे में बदलाव कर लिया जाए तो नए कपल्स की जिंदगी में खुशियां ही खुशियां आती है। वहीं किसी भी तरह का नकारात्मक ऊर्जा नए कपल्स से दूर ही रहती है। वास्तु के अनुसार नए कपल के कमरे की दीवार का रंग सही होना चाहिए। वहीं सही बेड का चुनाव भी बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं कि आखिर नए कपल का कमरा कैसा होना चाहिए?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसा हो कमरे का रंग

न्यूलीवेड कपल के कमरे के रंग का चुनाव सावधानी से करना चाहिए। इस कमरे की वाइब सूदिंग और कम्फर्ट वाली होनी जरूरी है। शास्त्र के हिसाब से नए-नवेले जोड़ों के कमरे का रंग पीला, हल्का गुलाबी, सफेद, हल्का हरा या फिर हल्का नीला होना चाहिए। इन रंगों से कमरे की ऊर्जा काफी सकारात्मक रहती है जोकि नए-नवेले कपल्स के लिए जरूरी है।

गद्दे से जुड़ा नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार कपल को अपने डबल बेड पर एक ही गद्दे का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर बेड पर दो सिंगल गद्दे हैं, तो ये कपल्स के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर सकते हैं। सिर्फ नए-नवेले ही नहीं बल्कि हर एक कपल को ऐसे ही गद्दे का इस्तेमाल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:रत्नशास्त्र: जल्दी शादी फिक्स करवाएंगे ये 5 रत्न, चौथा वाला है खास

सोने की हो सही दिशा

कपल्स के सोने की दिशा भी सही होनी चाहिए। अगर नए कपल्स गलत दिशा में सोते हैं तो ये उनके रिश्ते में नकारात्मकता लेकर आता है। शास्त्र के हिसाब से कपल्स को हमेशा दक्षिण दिशा की ओर सिर रखकर ही सोना चाहिए। वहीं पैर उत्तर दिशा की ओर होने चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि ज्यादातर लोग ना पता होने की वजह से ये गलती जरूर करते हैं। सही दिशा में सोने से कपल्स के बीच अच्छी अंडरस्टैडिंग बनती है।

ये भी पढ़ें:दिसंबर में जन्मे लोगों में होती हैं ये 3 खूबियां, इस कमी से बिगाड़ लेते हैं काम

भूलकर भी ना करें गलती

आजकल मेटल के बेड का भी खूब चलन हो चला है। लोग इसे खरीदना ज्यादा बेहतर समझते हैं क्योंकि वूडेन की तुलना में इसे आसानी से इधर-उधर प्लेस किया जा सकता है। हालांकि नए कपल्स को ये गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। वूडेन बेड से कपल्स के बीच पॉजिटिविटी बनी रहती है जोकि नए रिश्ते के लिए बेहद ही जरूरी है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!