Hindi Newsधर्म न्यूज़vastu tips for kitchen water pot benefits
वास्तु टिप्स: किचन में बस रख लें ये चीज, दूर हो जाएगी पैसे से जुड़ी आपकी हर एक दिक्कत

वास्तु टिप्स: किचन में बस रख लें ये चीज, दूर हो जाएगी पैसे से जुड़ी आपकी हर एक दिक्कत

संक्षेप:

किचन में अगर वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन कर लिया जाए तो जिंदगी की आधी टेंशन खत्म हो सकती है। नीचे जानें इस चीज के बारे में जिसे कितन में रखने से आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर हो सकती है। साथ ही घर में भी पॉजिटिविटी आएगी। 

Jan 07, 2026 03:40 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसके पास हमारी हर एक मुश्किल का हल है। जिंदगी में कोई भी मुश्किल चल रही हो, उसका हल हम ढूढ़ने लगते हैं लेकिन वास्तु के पास हर एक चीज के लिए रामबाण टिप्स हैं। नियम के अनुसार घर का हर एक कोने में हर चीज को सलीके से रखना चाहिए। अगर अच्छी से अच्छी चीज का भी प्लेसमेंट गड़बड़ हो तो वो हमारी जिंदगी में किसी ना किसी रूप में जरूर प्रभाव डालती है। अगर बात करें किचन की तो लोग इसमें तरह-तरह के डेकॉर करवाते हैं। हालांकि आम तौर पर कई लोग इस दौरान वास्तु के नियमों को नजरअंदाज करते हैं। आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। अगर आप अपने किचन में वास्तु के अनुसार एक चीज रख देंगे पैसे से जुड़ी हर एक दिक्कत खत्म हो जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किचन में रखें ये चीज

वास्तु के अनुसार अगर आप मिट्टी से बनी इस चीज को रख देंगे तो आपकी जिंदगी में कभी भी पैसे से जुड़ी कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। शास्त्र के हिसाब से किचन में मिट्टी का घड़ा जरूर रखना चाहिए। इस घड़े में पानी भरकर रखने से जिंदगी में पैसे का फ्लो कभी भी खत्म नहीं होता है। अगर ठंड के मौसम में आप पानी का घड़ा नहीं रखना चाहते हैं तो एक छोटे से बर्तन में पानी भर रख सकते हैं। इस मिट्टी के बर्तन को हमेशा किचन के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखें। इस एक उपाय से आर्थिक तंगी जैसी स्थिति खत्म हो सकती है।

ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार लगाएं पर्दे, जानें बच्चों से लेकर बड़ों के कमरों के लिए नियम
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: इस दिशा में रखें किचन के बर्तन, जानें बाकी जरूरी नियम

किचन में ना रखें ये चीज

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि किचन के अंदर कभी भी दवाई नहीं रखनी चाहिए। साथ ही कभी भी यहां पर गहरे रंग वाली अलमारी कभी नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार यहां पर कभी भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। साथ ही कोशिश करनी चाहिए कि रात में सोने से पहले किचन में कोई भी जूठा बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए। अगर जूठे बर्तन यहां छोड़े गए तो घर में नेगेटिविटी जल्दी आती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!