Hindi Newsधर्म न्यूज़vastu tips for home clock right direction and other rules
वास्तुशास्त्र टिप्स: घर में घड़ी कहां लगाना होता है सबसे शुभ? सही दिशा से मिलेगी खूब तरक्की

वास्तुशास्त्र टिप्स: घर में घड़ी कहां लगाना होता है सबसे शुभ? सही दिशा से मिलेगी खूब तरक्की

संक्षेप:

Vastu Tips for Wall Clock: वास्तु शास्त्र के नियमों को ध्यान में रखकर अगर चीजों को सही दिशा में रख दिया जाए तो इससे कई लाभ मिलते हैं। आज जानेंगे कि घर में वॉल क्लॉक किस दिशा में लगाने से हमारी जिंदगी में पॉजिटिविटी आती है?

Jan 10, 2026 02:45 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Wall Clock Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर जिंदगी में हर तरफ रुकावटें ही देखने मिल रही हैं तो इसका एक कारण घर का गलत वास्तु भी हो सकता है। बता दें कि इस शास्त्र में ना सिर्फ घर और कमरों की दिशा के बारे में बताया गया जाता है, बल्कि चीजों को रखने की सही दिशा भी बताई जाती है। घर में मौजूद हर एक सामान की दिशा का हमारी जिंदगी में बहुत असर पड़ता है। आज बात करेंगे उस चीज की जिस पर हमारी नजर दिन में कई बार जाती है। आज जानेंगे कि घर में लगी हुई दीवार घड़ी यानी वॉल क्लॉक की सही दिशा के बारे में...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दिशा में लगाएं घड़ी

वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार घर में घड़ी की दिशा हमेशा सही होनी चाहिए। नियम के अनुसार घड़ी को हमेशा घर की उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। अगर इस दिशा में जगह खाली नहीं है तो आप घर की पूर्व दिशा में भी घड़ी लगा सकते हैं। माना जाता है कि इन दिशाओं में घड़ी लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी एक्टिवेट हो जाती है। इसके अलावा घर के सदस्यों की जिंदगी में भी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलते हैं और उन्हें हर एक फील्ड में सफलता मिलती है। ऐसे में ये दोनों दिशाएं घड़ी लगाने के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर में शीशा कहां लगाना चाहिए? जान लें सही दिशा
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: सोते वक्त ना करें ये 3 गलतियां, सिरहाने पर जरूर रखें ये चीज

ना करें ये गलतियां

शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी खराब घड़ी को नहीं रखना चाहिए। अगर घड़ी किसी भी वजह से बंद हो गई है या अटक गई है तो उसे ठीक करवा लें। नहीं तो ऐसी घड़ी को घर से बाहर कर दें। खराब घड़ी की वजह से जिंदगी में भी खराब समय आने में देरी नहीं लगती है। साथ ही इससे घर में भी नेगेटिविटी आती है। घड़ी को कभी भी भूलकर दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे तरक्की में बाधा आती है। समय-समय पर घड़ी की साफ-सफाई भी जरूरी है। इस बात का भी ध्यान रखें कि कभी भी किसी दरवाजे के ऊपर घड़ी ना लगाएं। इससे घर का वास्तु बुरी तरह से प्रभावित होता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!