Vastu Tips: बेडरूम में रखी ये चीजें उड़ा ले सकती है चैन की नींद, जानें इससे जुड़े वास्तु टिप्स

Dheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बेडरूम घर का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यह वह स्थान होता है, जहां व्यक्ति सबसे अधिक सुकून और आराम महसूस करता है। दिनभर की थकान मिटाने और बेहतर विश्राम के लिए भी हम अपना अधिकतर समय बेडरूम में बिताते हैं।

Vastu Tips: बेडरूम में रखी ये चीजें उड़ा ले सकती है चैन की नींद, जानें इससे जुड़े वास्तु टिप्स

Vastu Tips for Bedroom: बेडरूम घर का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यह वह स्थान होता है, जहां व्यक्ति सबसे अधिक सुकून और आराम महसूस करता है। दिनभर की थकान मिटाने और बेहतर विश्राम के लिए भी हम अपना अधिकतर समय बेडरूम में बिताते हैं। वास्तु शास्त्र में केवल सुख-समृद्धि ही नहीं, बल्कि खुशहाल वैवाहिक जीवन के भी कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि यदि बेडरूम में कुछ खास वास्तु नियमों का पालन किया जाए, तो दांपत्य जीवन में प्रेम, शांति और खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही सुख चैन भी बरकरार रहता है।

बेडरूम में क्या ना रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में फ्रिज, इन्वर्टर या गैस सिलेंडर जैसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि ये चीजें कमरे की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती हैं, जिससे नींद में परेशानी हो सकती है। इसके कारण अनिद्रा, बेचैनी और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान वरना होगा नुकसान

वास्तुशास्त्र के अनुसार आपका बेडरूम कभी भी घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में बेडरूम या बेडरूम का दरवाजा होने से दांपत्य जीवन में कलह मची रहती है। पति-पत्नी कभी भी एक बात पर सहमत नहीं होते हैं।

अन्य चीजें

- वास्तु शास्त्र के अनुसार गीता, कुरान और बाइबिल जैसी धार्मिक पुस्तकों को बेडरूम में रखने के बजाय पूजा स्थल में सम्मानपूर्वक रखना शुभ माना जाता है।

- वास्तु मान्यताओं के मुताबिक बेडरूम में झाड़ू रखना अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

- चाकू, कैंची या अन्य नुकीली वस्तुओं को बेडरूम में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, जिससे तनाव और विवाद की स्थिति बन सकती है।

- वास्तु के अनुसार देवी-देवताओं की मूर्तियों को बेडरूम में रखने के बजाय मंदिर या पूजा स्थान में स्थापित करना अधिक उचित माना जाता है।

- बेडरूम में मृत व्यक्तियों की तस्वीरें लगाने से नकारात्मकता बढ़ने की मान्यता है, इसलिए इन्हें वहां लगाने से बचना चाहिए।

- वास्तुशास्त्र के अनुसार अपने बेडरूम में गलत दिशा में रखी गई पानी की बोतल से आपको दिक्कत हो सकती है। इसलिए अपने पानी की बोतल को बेड के अग्निकोण में न रखें। इससे आप रातभर नींद ना आने से परेशान रहेंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

- वास्तु शास्त्र के अनुसार ड्रेसिंग टेबल को खिड़की के सामने नहीं रखना चाहिए, क्योंकि रोशनी के परावर्तन से असहजता महसूस हो सकती है।

- बेड के ठीक सामने आईना लगाना शुभ नहीं माना जाता, इससे मानसिक तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है।

- बेडरूम में धनुषाकार, अर्धचंद्राकार या गोल आकार का फर्नीचर रखने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की मान्यता है।

- कमरे की लाइटिंग ऐसी होनी चाहिए कि उसकी सीधी रोशनी बिस्तर पर न पड़े, बल्कि प्रकाश पीछे या बाईं ओर से आए।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!