Hindi Newsधर्म न्यूज़vastu tips avoid these 3 mistakes at night
Vastu Tips: सोते वक्त ना करें ये 3 गलतियां, सिरहाने पर जरूर रखें ये चीज

Vastu Tips: सोते वक्त ना करें ये 3 गलतियां, सिरहाने पर जरूर रखें ये चीज

संक्षेप:

अगर सोने से पहले आपने वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का पालन कर लिया तो आपके आसपास नेगेटिविटी बिल्कुल भी नहीं रहेगी। तो नीचे विस्तार से जानें कि सोते वक्त कौन सी गलतियां हमें नहीं करना चाहिए? साथ ही जानें कि सोते समय हमें साथ में क्या लेकर सोना चाहिए?

Jan 08, 2026 10:10 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Easy Vastu Tips in Hindi: Vastu Tips for Sleeping: वास्तु शास्त्र का नाम सुनकर कई लोग को लगता है कि काम बढ़ने वाला है। हालांकि अगर इस चीज पर यकीन किया जाए तो जिंदगी आसान बन सकती है। दरअसल इसके कुछ नियमों का पालन करके हम अपने आसपास की एनर्जी को अपने अनुकूल बना सकते हैं। अगर घर का और हमारे आसपास का वास्तु सही हुआ तो इसका असर हमारी जिंदगी पर साफ तौर पर पड़ता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शास्त्र में हमारे सोने के तरीके से जुड़े भी कई टिप्स हैं, जिसकी मदद से हमारी नींद प्रभावित नहीं होगी और आसपास की एनर्जी भी सही रहेगी। तो चलिए जानते हैं कि सोते वक्त हमें किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए और इस दौरान अपने पास कौन सी चीजें रखनी चाहिए?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोते वक्त ना करें ये काम

वास्तु शास्त्र में कुछ नियम हमारे सोने के ढ़ग को लेकर भी हैं। अगर वास्तु के इन नियमों का पालन कर लिया जाए तो इसके कई लाभ मिल सकते हैं। शास्त्र के अनुसार हमें कभी कमरे के दरवाजे की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए। कभी भी अपने पास सोते वक्त लेदर से बनी चीज नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा कभी भी सोते समय अपने आसपास कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए। अगर आप फोन भी रख रहे हैं तो उसे थोड़ी सी दूर ही रखने की कोशिश करें। एक एडिशनल चीज भी है जो आपको ज्योतिष शास्त्र में बताया जाता है। सोते वक्त मन में कभी भी नेगेटिव सोच ना लाएं। इससे ना सिर्फ मन खराब होता है बल्कि आपके आसपास की एनर्जी भी खराब होती है।

ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: बेडरूम में कभी ना रखें ये 3 चीजें, घर में आती है नेगेटिविटी
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: पर्स में इस छोटी सी चीज को रखने से दूर होती है हर बाधा

सिरहाने पर जरूर रखें ये चीज

वास्तु के अनुसार सोते वक्त सिरहाने पर एक चीज जरूर रखनी चाहिए। आप चाहे तो एक छोटा सा हनुमान चालीसा अपने सिरहाने रख सकते हैं। कोशिश करें कि सोने से पहले एक बार इसका पाठ जरूर कर लिया जाए। अगर आप सिरहाने इसे रखेंगे तो बुरे सपने नहीं आएंगे। साथ ही ये आपको किसी भी तरह की नेगेटिविटी से बचाएगा। इसके अलावा आप सिरहाने पर एक मोर पंख भी रख सकते हैं। इसकी मदद से आपके मन में सोते वक्त बुरे ख्याल नहीं आएंगे और नींद अच्छी आएगी। वास्तु के अनुसार सोते वक्त कभी भी पास में पानी की बोतल नहीं रखनी चाहिए। आप चाहे तो तकिए के नीचे एक हरी इलायची भी रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!