
Vastu Tips: तकिए के नीचे भूलकर भी ना रखें ये चीज, जिंदगी में बढ़ जाएगी नेगेटिविटी
वास्तु शास्त्र में हमारे सोने के तरीकों को लेकर भी खूब नियम बताए गए हैं। जानें आखिर सोते वक्त हमारे पास कौन सी चीज नहीं होनी चाहिए?
वास्तु शास्त्र में हमारे बेडरूम, सोने के तरीके, बेड की स्थिति को लेकर कई नियम बताए गए हैं। शास्त्र के अनुसार ये चीजें हमारे मन के साथ-साथ हमारी एनर्जी और घर के वातावरण को काफी प्रभावित करती हैं। इसमें क्लियरली ये बात कही गई है कि अगर हम सोते समय अपने आसपास कोई भी गलत चीज रखते हैं तो इससे हमारी पूरी एनर्जी खराब हो जाती है और जिंदगी में नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। आज बात करेंगे उस एक चीज की तो आम तौर पर लोग सोते वक्त अपने तकिए के नीचे रख देते हैं। नीचे विस्तार से जानें इस बारे में...
तकिए के नीचे ना रखें ये चीज
वास्तु शास्त्र में घड़ी से संबंधित कई नियम हैं। चाहे वो दीवार घड़ी हो या फिर हाथ में पहनी जाने वाली घड़ी। हर किसी के लिए शास्त्र में कुछ ना कुछ नियम जरूर है। कई बार ऐसा होता है कि कहीं बाहर से आने के बाद लोग घड़ी को बेड के बगल वाले ड्रॉवर में रख देते हैं या फिर सोते वक्त तकिए के नीचे उसे रख देते हैं। ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। शास्त्र के नियम के अनुसार ऐसा करने से हम जाने-अनजाने नेगेटिविटी को बढ़ावा देते हैं। ना तो ये हमारी हेल्थ के लिए सही है और ना ही हमारी एनर्जी के लिए। ऐसे में सोते वक्त घड़ी को कभी भी पास या फिर तकिए के नीचे नहीं रखना चाहिए।
इस चीजों को भी रखें दूर
घड़ी के अलावा कुछ और भी चीजें हैं जो हमें सोते वक्त अपने आसपास नहीं रखना चाहिए। तमाम लोग सोते वक्त अपने आसपास पानी रखते है ताकि रात में प्यास लगने पर कमरे से बाहर ना जाना पड़ें। ऐसे में लोग पास रखे हुए ड्रॉवर पर ही इसे रख देते हैं। शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने से हम ओवरथिंक करने लगते हैं और इससे हमारी एनर्जी प्रभावित होती है। ऐसे में पानी को थोड़ी दूरी पर रखना चाहिए। साथ ही सोने से पहले आसपास रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी दूर रख देना चाहिए। वैसे को बेडरूम में कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान ऐसे फैला नहीं होना ही नहीं चाहिए। सोते समय इन्हें ध्यान से दूर रख देना चाहिए। साथ ही कोई धारदार चीज भी सोते समय पास नहीं रखनी चाहिए।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)





