Hindi Newsधर्म न्यूज़vastu shastra wedding card invitation best color distribution time and day mistakes
वास्तु शास्त्र: शादी का कार्ड बांटने के लिए ये है शुभ दिन, बनवाते वक्त ना करें ये बड़ी गलतियां

वास्तु शास्त्र: शादी का कार्ड बांटने के लिए ये है शुभ दिन, बनवाते वक्त ना करें ये बड़ी गलतियां

संक्षेप:

Wedding Vastu Tips: शादी से जुड़ी तैयारियों और रस्मों से जुड़े कई वास्तु नियम हैं, जो कम ही लोग जानते हैं। अगर आप शादी का कार्ड छपवाने जा रहे हैं तो कुछ विशेष चीजों को ध्यान में जरूर रखें। साथ ही जानें कि इसे किस शुभ दिन से बांटना शुभ होता है?

Nov 14, 2025 07:26 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शादी किसी भी शख्स की जिंदगी का सबसे खास पल होता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि शादी से जुड़ी हर चीज परफेक्ट और उसके मन के मुताबिक हो। शादी के वेन्यू, गेस्ट लिस्ट, सजावट, कपड़े, गिफ्ट्स और कार्ड को लेकर कई महीने पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस दौरान कई लोग ट्रेडिंग चीजोंं के पीछे भागते हैं तो वहीं कुछ लोग पुरानी चीजों को ही महत्व देते हैं। बात की जाए शादी के कार्ड की तो इससे जुड़े कई वास्तु नियम हैं, जिन्हें जरूर ध्यान में रखना चाहिए। शादी के कार्ड को बांटने के दिन और रंग से जुड़े कई नियम हैं, जिन्हें आप विस्तार से नीचे पढ़ सकते हैंं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शादी का कार्ड बांटने का शुभ दिन

वास्तुशास्त्र के हिसाब से शादी का कार्ड बांटने जाने से पहले हमेशा भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। शादी का पहला कार्ड उनके नाम का होना चाहिए। किसी भी मांगलिक काम से पहले भगवान गणेश को ही याद किया जाता है क्योंकि इससे आगे आने वाले हर विघ्न दूर हो जाते हैं। शादी के कार्ड को बांटने की शुरुआत किसी भी शुभ दिन से कर सकते हैं लेकिन अगर ये दिन गुरुवार का हो तो बेहद ही शुभ होता है। दरअसल गुरुवार का संबंध गुरु ग्रह से है जो की विशेष रूप से शादी और करियर के लिए ही जाना जाता है।

ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: इस दिशा में रखें शादी वाला सामान, भूलकर भी ना करें ये गलती

ऐसा हो कार्ड का रंग

वास्तु के हिसाब से कार्ड छपवाने से पहले इसका रंग चुनते वक्त सावधान रहना चाहिए। कार्ड छपवाते वक्त लोग इस चीज की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। बता दें कि इसका सीधा-सीधा संबंध घर के वास्तु से भी जुड़ा होता है। शादी का हमेशा लाल, महरून, गुलाबी, पीला, सुनहरा या फिर क्रीम रंग का होना चाहिए। इन रंगों को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: इन 3 दिनों में भूलकर भी ना करें गृह प्रवेश, धन-धान्य होगा नाश

ना करें ये गलतियां

शादी का कार्ड छपवाकर घर लाने के बाद इसे हमेशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। घर की ये दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा में इसे रखना बेहद ही शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। इस तरह से उनका आशीर्वाद भी मिल जाता है। इस दिशा के अलावा किसी ओर साइड कार्ड नहीं रखने चाहिए। इस बात का भी विशेष ध्यान दें कि कार्ड के ऊपर कभी भी कोई भारी चीज को नहीं रखना है। मान्यता है कि ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!