Hindi Newsधर्म न्यूज़vastu shastra tulsi bar bar sukh jaye to kya kare
वास्तुशास्त्र: बार-बार सूख रहा है तुलसी का पौधा दे रहा है खतरे का संकेत? घर में करें ये उपाय

वास्तुशास्त्र: बार-बार सूख रहा है तुलसी का पौधा दे रहा है खतरे का संकेत? घर में करें ये उपाय

संक्षेप:

अगर आपके घर में बार-बार तुलसी का पौधा सूख रहा है तो क्या ये खतरे की निशानी है? जानें तुलसी बार-बार क्यों सूखती है? साथ ही जानें इससे जुड़े कुछ वास्तु टिप्स…

Jan 24, 2026 11:34 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

घर में पेड़-पौधों के होने से एक अलग तरह की पॉजिटिविटी आती है। वहीं वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में कुछ पौधों के होने से घर से जुड़ी कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं और इनमें से एक पौधा है तुलसी। वैसे तो तुलसी के पौधे के लिए हाई मेंटेंस की जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि फिर भी कई घरों में ये सूखने लगती है। ऐसे में कुछ लोग ज्यादा परेशान हो जाते हैं कि कहीं ये अशुभ संकेत तो नहीं है? दरअसल हरी-भरी तुलसी को हमेशा से सकारात्मकता के रूप में देखा जाता है और माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं कि वास्तुशास्त्र के हिसाब से जानते हैं कि सूखी हुई तुलसी किस बात का संकेत देती है और इसके लिए क्या उपाय किया जा सकता है?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्यों सूख जाती है तुलसी?

वास्तु शास्त्र के हिसाब से अगर घर में तुलसी का पौधा सूखता है तो इसका साफ मतलब है कि किसी की बुरी नजर लगी है। सूखी हुई तुलसी इस बात का प्रमाण है कि घर में नेगेटिविटी की एंट्री हो चुकी है। साथ ही ये पितृ दोष के भी संकेत देता है। अगर सूखी हुई तुलसी को समय रहते घर से ना हटाया जाए तो ये घर की नेगेटिविटी को और भी बढ़ा सकते हैं। शास्त्र के हिसाब से सूखी हुई तुलसी को फेंकना भी सही नहीं है। ऐसे में आप सूखी हुई तुलसी की डंडियों को लेकर उसे रुई में लपेट लें। इसके बाद घी या फिर सरसों का तेल डालकर उसे पूजा घर में जला दें। माना जाता है कि ये घर में पॉजिटिविटी लेकर आती है।

ये भी पढ़ें:तुलसी के पौधे में इस दिन नहीं चढ़ाना चाहिए, जानें पूजा से जुड़ा ये नियम
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर में इस दिन ना लगाएं तुलसी का पौधा, जान लें इसे रखने की सही दिशा
ये भी पढ़ें:घर में लगाने के लिए कौन सी तुलसी है सबसे शुभ? ये वाली तो है श्रीकृष्ण को प्रिय

कर लें ये उपाय

अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा बार-बार सूख रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले तो ये सुनिश्चित कर लें कि तुलसी का पौधा सही दिशा में लगा है या नहीं? शास्त्र के हिसाब से तुलसी के पौधे का सही दिशा में होना बहुत ही जरूरी है। तुलसी के पौधे को हमेशा ईशान कोण में ही लगाना चाहिए। बता दें कि शास्त्र में ईशान कोण का मतलब उत्तर-पूर्व दिशा है। इस दिशा में तुलसी का पौधा फलदायी माना जाता है। अगर गलती से भी इस पौधे को दक्षिण दिशा में रख दिया जाए तो इसका सूखना तय है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!