Hindi Newsधर्म न्यूज़vastu shastra tijori ko kis disha mein rakhen
वास्तु शास्त्र: बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएगा ये टिप्स, यहां रख दें घर की तिजोरी

वास्तु शास्त्र: बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएगा ये टिप्स, यहां रख दें घर की तिजोरी

संक्षेप:

Vastu Tips: अगर आप बेवजह के खर्चों से परेशान हैं और आपके पास पैसा नहीं रुकता है तो वास्तु के कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। नीचे विस्तार से जानें एक ऐसा कारगार उपाय जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं।

Dec 16, 2025 11:02 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Vastu Tips for Money: वास्तु शास्त्र ऐसा विज्ञान है जो हमारे तौर-तरीकों में थोड़ा सा बदलाव करके जिंदगी को आसान बनाता है। शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिसका पालन करने से जिंदगी की कई बाधाओं को भी दूर किया जा सकता है। इस शास्त्र में सिर्फ कमरों की दिशाओं के बारे में ही नहीं बताया गया है बल्कि घर में रखी हुई चीजों का भी इससे खास संबंध होता है। इसमें घर की तिजोरी और गहनों से भी जुड़े कुछ नियम हैं। अगर घर की तिजोरी को सही दिशा में ना रखा जाए तो इससे हमारी आर्थिक स्थिति संकंट में आ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि कि घर में तिजोरी को रखने की सही दिशा क्या है? साथ ही जानेंगे कुछ और भी नियम...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दिशा में रखें तिजोरी

कई बार ऐसा होता है कि अच्छा-खासा पैकेज होने के बाद भी हाथ में पैसा नहीं रुकता है। बचत के नाम पर कुछ नहीं होता है। अगर आप भी ऐसी स्थिति में आ जाते हैं तो वास्तु के कुछ नियमों का सहारा लेकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। शास्त्र के अनुसार तिजोरी को हमेशा सही दिशा में ही रखना चाहिए। शास्त्र में बताया गया है कि तिजोरी को हमेशा घर की उत्तर दिशा की ओर ही रखना चाहिए। दरअसल इस दिशा को शास्त्र में मां लक्ष्मी और कुबेर की दिशा कही जाती है। कोशिश करनी चाहिए कि तिजोरी का दरवाजा इसी दिशा ओर खुलें। इसका साफ मतलब है कि तिजोरी दक्षिण दिशा की दीवार के सहारे ही हो।

ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: टूटे हुए शीशे से होते हैं ये 3 बड़े नुकसान, तुरंत करें बाहर
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: गृह प्रवेश के वक्त जरूर करें ये 5 काम, हमेशा होगी बरकत

कर लें ये छोटा सा उपाय

उत्तर दिशा में तिजोरी को रखने के बाद इसमें लाल कपड़ा बिछाकर रख दिया जाए तो इससे भी कई लाभ मिलते हैं। आप चाहे तो इस कपड़े को बिछाने के बाद यहां पर श्री यंत्र रख सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से तिजोरी कभी भी खाली नहीं रहती है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है और फालतू के खर्चों पर भी लगाम लगेगी। इस बात का भी ध्यान रखें की तिजोरी में फालतू की चीजें ना हो। यहां पर पैसों और गहने के अलावा बस जरूरी कागजात ही रखें। साथ ही इसे किचन और बाथरूम की सिधाई में कभी ना रखें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!