
वास्तु शास्त्र: इस दिशा में रखें हल्दी,मेहंदी और शादी का सारा सामान, रस्मों से पहले भूलकर भी ना करें ये गलती
Vastu Tips: शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और इसी के साथ कुछ ऐसे वास्तु नियम हैं जिसका पालन करके घर की एनर्जी को शुद्ध और पॉजिटिव किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर शादी वाले घर में चीजों को कौन सी दिशा में रखना शुभ होता है?
शादियों का लगन शुरू होने ही वाला है। कई घरों में शहनाइयां बजेंगी और कई घर शादी की वाइब से दमक उठेंगे। देव उठनी एकादशी के बाद से ही सारे मंगल कार्य होने शुरू हो जाते हैं और ऐसे में शादी के लिए शुभ डेट्स भी आनी शुरू हो चुकी है। शादी फिक्स होते ही घर के सभी सदस्य तैयारियों में जुट जाते हैं। जरूरत के सामान से लेकर घर की साज-सज्जा को लेकर कई प्लानिंग शुरू हो जाती है। वहीं शादी की डेट करीब आते-आते कई बार लोग काफी व्यस्त हो जाते हैं। इस दौरान घर के वास्तु को तमाम लोग नजरअंदाज ही करते हैं। शास्त्र के हिसाब से शादी वाले घर में कुछ सामान अगर सही दिशा में हो तो वहां खुशियों को नजर नहीं लगती है।

इस दिशा में रखें सारा सामान
वास्तु शास्त्र में शादी वाले घर को लेकर कई नियम बताए गए हैं। अगर सही से इन नियमों को पालन किया जाए तो शादी वाला घर खूब फलता-फूलता है। साथ ही शादी में किसी भी तरह की कोई भी बाधा नहीं आती है। शास्त्र के हिसाब से शादी वाले घर में हल्दी, मेहंदी और सारा सामान हमेशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखनी चाहिए। इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है और यहां होने वाला हर काम हमेशा तरक्की और अच्छे रिजल्ट ही देता है।
भूलकर भी ना करें ये गलती
भूलकर भी शादी वाला सामान कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए। रस्मों के शुरू होने से पहले लोग सारा सामान हमेशा एक जगह रखते हैं ताकि कोई भी गलती ना हो। ऐसे में ये सामान हमेशा ईशान कोण में ही होने चाहिए। अगर गलती से भी इसके लिए दक्षिण दिशा चुन ली जाए तो घर की एनर्जी नेगेटिव भी हो सकती है।
घर की वाइब को अच्छा करने के उपाय
शादी वाले घर की वाइब को अच्छा करने के लिए यहां पर हमेशा केसर, चंदन और गुलाब की खुशबू वाला फ्रेग्रेंस इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही घर के मुख्य द्वार को हमेशा आम की पत्तियों वाले बंदनवार से ही सजाना चाहिए। घर के हर एक कोने में पॉजिटिव एनर्जी का एहसास होना चाहिए और इसके लिए वास्तु का योगदान अहम हो जाता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)





