Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu Shastra Remedies: Hanuman Ji Upay to Remove Negativity
घर में परेशानियां बढ़ रही हैं तो करें ये खास उपाय, भाग्योदय होने की है मान्यता

घर में परेशानियां बढ़ रही हैं तो करें ये खास उपाय, भाग्योदय होने की है मान्यता

संक्षेप: किस्मत के रूठ जाने या लगातार परेशानियों के आने से व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर होने लगता है। कई बार लोग इसे अपना दुर्भाग्य मानकर बैठ जाते हैं और बेबस महसूस करते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र और प्राचीन परंपराओं के अनुसार, ऐसे समय में कुछ सरल उपाय अपनाने से न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

Mon, 17 Nov 2025 10:55 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

किस्मत के रूठ जाने या लगातार परेशानियों के आने से व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर होने लगता है। कई बार लोग इसे अपना दुर्भाग्य मानकर बैठ जाते हैं और बेबस महसूस करते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र और प्राचीन परंपराओं के अनुसार, ऐसे समय में कुछ सरल उपाय अपनाने से न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, बल्कि जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता भी वापस आने लगती है। मान्यता है कि सही दिशा में किया गया छोटा-सा प्रयास भी किस्मत का रुख बदल सकता है। इनमें सबसे प्रभावशाली उपायों में एक है- हनुमानजी के सामने दीपक जलाना, जिसे वास्तुशास्त्र में विशेष महत्व दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हनुमान जी की कृपा से दुख दर्द होते हैं दूर- हनुमान जी इस कलयुग में जागृत देव हैं। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा हो जाए वो जीवन में कभी भी परेशान नहीं हो सकता है। जब जीवन में लगातार रुकावटें, असफलताएं, आर्थिक परेशानी या मानसिक तनाव बढ़ जाता है, तब हनुमानजी की उपासना तुरंत असर देने वाली मानी जाती है। हनुमान जी अपने भक्तों की प्रार्थनाओं को तुरंत सुनते हैं। शास्त्रों में लिखा है कि हनुमानजी नकारात्मक शक्तियों, भय, बाधाओं और ग्रहदोषों को दूर करते हैं। ऐसा कोई कार्य नहीं है जो हनुमान जी नहीं कर सकते हैं। जो भी व्यक्ति भाव से हनुमान जी की पूजा करता है, हनुमान जी उस पर कृपा अवश्य करते हैं। वास्तु के अनुसार, हनुमानजी को प्रसन्न करने और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए चारमुखी दीपक जलाना चाहिए।

ऐसे करें ये उपाय- यह दीपक शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमानजी के सामने जलाएं।दीपक सूर्यास्त के बाद जलाना सबसे शुभ माना गया है। दीपक जलाते समय हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, या “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जप करें।

अमावस्या और पूर्णिमा की रात में भी करें ये उपाय- वास्तुशास्त्र कहता है कि अगर यही उपाय अमावस्या या पूर्णिमा की रात किया जाए तो इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। दीपक जलाते समय अपनी मनोकामना हनुमानजी से कह दें और प्रार्थना करें।

ये भी पढ़ें:वृश्चिक राशि में 3 ग्रह, जानें इसका सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!