Hindi Newsधर्म न्यूज़vastu shastra phone ko kis disha mein rakhna chahie
वास्तु टिप्स: सोते वक्त किस दिशा में होना चाहिए आपका फोन? सही तरीके से खुलेगा किस्मत का ताला

वास्तु टिप्स: सोते वक्त किस दिशा में होना चाहिए आपका फोन? सही तरीके से खुलेगा किस्मत का ताला

संक्षेप:

Vastu Tips for Your Phone: कभी आपने सोचा है कि आपके मोबाइल फोन का संबंध भी वास्तु से है। जी हां वास्तु के अनुसार सोते वक्त और फोन को चलाते वक्त दिशा का सही होना जरूरी है। नीचे जानें इससे जुड़े कई नियम…

Jan 07, 2026 10:58 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Mobile Phone Vastu Tips: फोन के बिना हम अपनी जिंदगी को इमेजिन भी नहीं कर सकते ना? आज के समय में ये हर किसी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। सुबह आंख खोलते ही जिस चीज को तलाशा जाता है वो है फोन। सोते से पहले जो हमारे पास होता है वो है फोन। पूरे दिन भर ये हमारे साथ ही होता है। वैसे आम तौर पर सोते वक्त तमाम लोग या तो तकिए के साइड में इसे रख देते हैं या फिर कई बार फोन में रील्स स्क्रॉल करते-करते इधर-उधर फोन रख देते हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि इससे जुड़े भी वास्तु के कई नियम हैं, जो हमारी जिंदगी को प्रभावित करते हैं। बता दें कि फोन को रखने की सही दिशा से लेकर इसे चलाते वक्त किस दिशा में बैठा जाए, ऐसे कई नियम हैं जिसका वास्तु में वर्णन हैं। नीचे विस्तार से समझें इनके बारे में...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दिशा में फोन रखें

वास्तु के अनुसार फोन भी एनर्जी का ही सोर्स है। इससे निकलने वाली एनर्जी हम पर कई तरह से प्रभाव डालती है। हमारे सोते समय इसकी सही दिशा होना जरूरी है क्योंकि इसकी वजह से हमारी मानसिक शांति और किस्मत पर बड़ा असर पड़ता है। शास्त्र के अनुसार फोन को सोते वक्त कभी भी दक्षिण और पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में फोन रखने से हमारी जिंदगी में नेगेटिविटी बढ़ने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। शास्त्र के हिसाब से फोन को हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। इस दिशा में फोन को रखकर सोने से लाइफ में ग्रोथ ही मिलती है। करियर में कई तरह के पॉजिटिव बदलाव भी देखे जा सकते हैं। बस ध्यान रखें कि फोन थोड़ी दूर ही रखा हो। ये वास्तु के साथ-साथ हेल्थ के लिहाज से भी सही है।

ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: किचन में बस रख लें ये चीज, दूर हो जाएगी पैसे से जुड़ी हर दिक्कत
ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार लगाएं पर्दे, जानें बच्चों से लेकर बड़ों के कमरों के लिए नियम

इस दिशा में रखकर चलाएं

आपको जानकर हैरानी होगी कि फोन को चलाने के लिए भी सही दिशा है। आम तौर पर हम फोन को चलाते वक्त इन चीजों के बारे में नहीं सोचते हैं। वास्तु के अनुसार पूर्व और उत्तर की दिशा में बैठकर फोन चलाने से काम में सफलता मिलती है और साथ ही कई तरह के क्रिएटिव आइडिया भी आते हैं। वहीं पश्चिम और दक्षिण दिशा इस काम के लिए सही नहीं है। वहीं ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व की दिशा में बैठकर भी फोन चलाने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!