Hindi Newsधर्म न्यूज़vastu shastra bed par khana khane se kya hota hai
वास्तु शास्त्र: बेड पर खाना खाने से होता है ये नुकसान, जान लें किस दिशा में बैठना होता है शुभ?

वास्तु शास्त्र: बेड पर खाना खाने से होता है ये नुकसान, जान लें किस दिशा में बैठना होता है शुभ?

संक्षेप:

Food Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बेड पर खाना खाने से हमारी जिंदगी में नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसी के साथ कई और नुकसान भी हो सकते हैं। 

Jan 10, 2026 07:38 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कई लोगों को लगता है कि वास्तु शास्त्र सिर्फ घर की दिशा तक ही सीमित है। बता दें कि इसमें घर में रखे हुए हर महत्वपूर्ण चीज की सही दिशा बताई गई है। साथ ही सोने से लेकर खाने-पीने की दिशा का भी वर्णन है। शास्त्र के अनुसार इन नियमों का पालन ना करने पर हमारी जिंदगी में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। बात की जाए खाने की तो आम तौर पर लोग अपनी-अपनी सहूलियत के हिसाब से कहीं पर भी खा लेते हैं। कुछ लोग बेड पर ही खाना खाते हैं जोकि सही नहीं है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से कई नुकसान हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर खाना कहां और किस दिशा में खाना चाहिए?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बेड पर खाने से होता है ये नुकसान

अक्सर लोग बेड पर बैठे-बैठे ही खाना खाना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग आराम से बेड पर बैठकर टीवी चलाकर खाना खाते हैं। ये आदत सही नहीं है। वास्तु शास्त्र में तो इसे सही नहीं बताया गया है। शास्त्र के नियमों के अनुसार जो लोग अक्सर ऐसा करते हैं, उन्हें मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और राहु का नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। ऐसे लोगों के घर में दरिद्रता जल्दी आती है और धन हानि के योग बनने शुरू हो जाते हैं। साथ ही ऐसा करने से मन भी अशांत रहने लगता है और नींद में भी बाधा आने लगती है। इसी वजह से खाना हमेशा घर में सही जगह और सही दिशा में ही बैठकर खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:शनिवार की शाम ऐसे करें घर की क्लीजिंग, 108 बार करें इस पावरफुल मंत्र का जाप
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: ऑफिस डेस्क पर ना रखें ये 2 चीजें, तरक्की में आएगी बाधा

कहां खाना होता है बेहतर?

अब कई लोग सोच रहे होंगे कि बेड पर नहीं तो फिर खाना कहां खाएं? वास्तु के नियम के अनुसार ही इस चीज को समझते हैं। इस शास्त्र में साफ तौर पर बताया गया है खाना खाते वक्त पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर ही बैठना चाहिए। ऐसा करने से हम खाने के साथ ही साथ अच्छी ऊर्जा को भी ग्रहण करते हैं। शास्त्र के अनुसार भोजन करने का सबसे सही तरीका जमीन पर बैठकर खाना है। पालथी मारकर किया गया भोजन हमारी जिंदगी में सकारात्मकता ले आता है। इसके अलावा डाइनिंग टेबल पर भी बैठकर खाना सही ऑप्शन है। इस दौरान भी आप पूर्व और उत्तर दिशा की ओर ही बैठें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!