Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu ke anusar agnikon mein kya hoa chahiye aur kya nahi
वास्तु के अनुसार आग्‍नेय कोण में क्या होना चाहिए और क्या नहीं?

वास्तु के अनुसार आग्‍नेय कोण में क्या होना चाहिए और क्या नहीं?

संक्षेप:

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार आग्‍नेय कोण पूर्व और दक्ष‍िण दिशा होती है। आग्‍नेय द‍िशा के स्‍वामी अग्‍न‍िदेव हैं। इस द‍िशा का आध‍िपत्‍य शुक्र ग्रह के पास है। इस द‍िशा में पूर्व और दक्ष‍िण का समावेश रहता है। घर खरीदन रहे है, तो आपको इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

Nov 14, 2025 02:26 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार आग्‍नेय कोण पूर्व और दक्ष‍िण दिशा होती है। आग्‍नेय द‍िशा के स्‍वामी अग्‍न‍िदेव हैं। इस द‍िशा का आध‍िपत्‍य शुक्र ग्रह के पास है। इस द‍िशा में पूर्व और दक्ष‍िण का समावेश रहता है। घर खरीदन रहे है, तो आपको इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि इस दिशा में ऐसी चीज ना हो, जो आपके घर के वास्तु के दोष को बढ़ा दे। इससे कई प्रकार की समस्याएं आपके सामने आएंगी। इस द‍िशा में सूर्य की क‍िरणें पड़ती हैं, ज‍िससे यह द‍िशा अन्‍य द‍िशाओं से गर्म रहती हैं। इसलिए इस दिशा में जल से जुड़ी कोई चीज ना रखें । इस दिशा में रसोईघर अच्छा रहता है। क्‍योंक‍ि अग्‍न‍िक्षेत्र में अग्‍न‍ि के पदार्थ लाभकारी होते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसकोण में बोरिंग, नल, हैंडपंप और पानी की टंकी यहां अच्‍छी नहीं होती। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार यह द‍िशा अग्‍न‍ि से संबंध‍ित कार्यों के ल‍िए है। इसलिए वास्तु के अनुसार इस दिशा में ऐसी ही चीज रखनी चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अग्नि कोण ऐसा हो तो घर नहीं खरीदना चाहिए
यदि अग्नि कोण बढ़ा हुआ हो, तो ऐसा भवन नहीं खरीदना चाहिए। अगर अग्नि कोण घटा हुआ हो, तो भी ऐसा भवन नहीं खरीदना चाहिए। यदि अग्नि कोण में टॉयलेट हो, तो भी ऐसा भवन नहीं खरीदना चाहिए। यदि अग्नि कोण में पानी की टंकी हो, तो भी ऐसा भवन नहीं खरीदना चाहिए। यदि अग्नि कोण में बोरिंग हो, तो भी ऐसा भवन अच्छा नहीं होता। यदि अग्नि कोण में सेप्टिक टैंक हो, तो भी ऐसा भवन अच्छा नहीं होता है।

अग्‍नि‍ द‍िशा में रसाईघर, ब‍िजली के उपकरण, इन्‍वर्टर, गर्म पानी करने की भट्टी एवं बॉयलर रखना चाहिए। इस द‍िशा में ड्रेसिंग रूम बनाना भी शुभ रहता है। बार के लि‍ए भी शुभ स्‍थान आग्‍नेय कोण होता है। अगर इस दिशा में बोरिंग, नल, हैंडपंप और पानी की टंकी रखी है, तो यह गृह स्‍वामी को कर्ज में डुबो देती है। रसोईघर के उत्‍तर पूर्व में पीने का पानी का स्‍थान लगाना चाहिए।

(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है, इन्हें अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।)

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!