Kashi Vishwanath Mandir: इन 3 दिनों के लिए बंद हुई काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती और दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग, वजह आई सामने

Kashi Vishwanath Mandir: इन 3 दिनों के लिए बंद हुई काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती और दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग, वजह आई सामने

संक्षेप:

Kashi Vishwanath Mandir Booking: नए साल के मौके पर प्रशासन की ओर से कुछ दिनों के लिए वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया गया है। नीचे विस्तार से जानें कि बुकिंग कितने दिनों के लिए बंद हुई हैं? साथ ही जानें कि ऐसा क्यों किया गया है?

Dec 09, 2025 07:49 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

नए साल के आगमन पर लोग मंदिर में जाकर मत्था टेककर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। ऐसे में देश के लगभग सभी मंदिरों में इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। उत्तर प्रदेश में बनारस के काशी विश्वनाथ धाम में भी ऐसा ही नजारा होता है। यहां हर साल के अंत और नए साल के आगमन में भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में अब मंदिर प्रशासन ने 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक होने वाली आरती और दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला ले लिया है। दरअसल यहां पर श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर ही ये फैसला लिया गया है। वहीं अगले महीने के लिए आरती के सभी स्लॉट बुक हो चुके हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस तारीख में बचे हैं कुछ स्लॉट

रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी महीने के लिए मंगला आरती से लेकर सप्तऋषि आरती तक लगभग हर कैटेगरी की बुकिंग अब पूरी हो चुकी है। जनवरी में सिर्फ 7 तारीख के लिए ही कुछ स्लॉट बचे हैं, जोकि जल्द ही बुक होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि देव दीवाली के बाद नए साल पर बनारस में तमाम लोग दर्शन के लिए आते हैं। वैसे तो साल भर यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है लेकिन देव दीवाली और नए साल का नजारा अलग ही दिखता है। मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है ताकि भीड़ नियंत्रण के चाक चौबंद सही हो।

read moreये भी पढ़ें:
मूलांक 9 वालों के लिए कैसा होगा 2026? जानें करियर और लव लाइफ से जुड़ी बात
वास्तु टिप्स: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें घर का कूड़ेदान, हो सकते हैं कंगाल

सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम

साथ ही काशी विश्वनाथ में स्पर्श दर्शन और बाकी दर्शन से जुड़ी सुविधाओं को भीड़ और सुरक्षा की स्थिति को देखकर ही नियंत्रित किया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी पुलिस फोर्स से लेकर सुरक्षाबल और प्रशासनिक टीम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्ववस्था को लेकर तमाम तैयारियां कर रही है। व्यवस्था सुगम होती है ताकि सभी श्रद्धालु सही से दर्शन कर पाएं। बता दें कि मंदिर की बेवसाइट पर जाकर आरती की बुंकिंग की सुविधा होती है। वहीं मंदिर के ऐप पर सुगम दर्शन और रुद्राभिषेक की बुकिंग ही उपलब्ध है। आरती के लिए बुकिंग अब कर दी गई है। इस ऐप पर आरती की बुकिंग अब बंद कर दी गई है। बता दें कि आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग एडवांस में एक महीने पहले ही हो जाती है।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!