16 दिन बाद 4 राशियों के लौटेंगे अच्छे दिन, 21 दिन बुध चलेंगे टेढ़ी चाल
Mercury Retrograde 2026 October: बुध समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं। इस समय बुध तुला राशि के गोचर में हैं और 24 अक्टूबर को इसी राशि में टेढ़ी चाल शुरू करने वाले हैं। जानें बुध की वक्री चाल से किन राशियों को लाभ के संकेत।

Vakri Budh 2026 October: ग्रहों के राजकुमार बुध की वक्री या उलटी चाल एक महत्वपूर्ण खगोलीय और ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। बुध 24 अक्टूबर 2026 को तुला राशि में वक्री या टेढ़ी चाल शुरू करने वाले हैं और 13 नवंबर तक उलटी चाल चलेंगे। करीब 21 दिन बुध वक्री अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क और संवाद के साथ निर्णय लेने की क्षमता का कारक माना जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि जब बुध अपनी चाल बदलते हैं तो उनके प्रभावों में भी बदलाव होता है। बुध की टेढ़ी चाल कुछ राशियों को नकारात्मक परिणाम प्रदान कर सकती है लेकिन हर राशि के लिए ऐसी स्थिति नहीं रहेगी। पंडित जी के अनुसार बुध की वक्री चाल मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों को आकस्मिक लाभ भी करा सकती है। जानें पंडितजी से वक्री बुध से इन राशियों को कैसे मिलेंगे फल।
1. मेष राशि वालों के लिए कैसी रहेगी बुध की वक्री चाल?
मेष राशि के लिए बुध की उलटी या वक्री चाल लाभ प्रदान करने वाली मानी जा रही है। इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे और आकर्षित हो सकते हैं। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन संबंधी परेशानियों से निजात मिल सकती है, लेकिन आर्थिक बजट बनाकर चलना समझदारी रहेगी। इस समय आकस्मिक अटके हुए धन की वापसी संभव है।
2. कर्क राशि के लिए वक्री बुध कैसे रहेंगे?
कर्क राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल शुभ फल प्रदान कर सकती है। बुध के प्रभाव से आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। मानसिक तौर पर राहत महसूस करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं।
3. वृश्चिक राशि के लिए बुध की वक्री चाल का क्या परिणाम?
वृश्चिक राशि वालों के लिए वक्री बुध सकारात्मक फलों को प्रदान कर सकते हैं। बुध की उलटी चाल के प्रभाव से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। अपनों का सहयोग मिलेगा। किसी अच्छी खबर के मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है। व्यावसायिक दिक्कतें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
4. धनु राशि वालों के लिए कैसी रहेगी बुध की टेढ़ी चाल?
धनु राशि के लिए वक्री बुध आर्थिक पक्ष मजबूत कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग को लाभ के संकेत हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। नौकरी कर रहे लोगों को कई अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आप सही निर्णय लेने में सफल हो सकते हैं।

