Hindi Newsधर्म न्यूज़Vaishali Bateshwar Nath Temple Lord Shiva where eggplants are offered as a sacred offering
महादेव का अनोखा मंदिर जहां भोग में चढ़ाया जाता है बैंगन, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

महादेव का अनोखा मंदिर जहां भोग में चढ़ाया जाता है बैंगन, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

संक्षेप:

हर एक मंदिर की अपनी अनोखी मान्यताएं हैं, जिनपर शिव भक्तों की पूरी आस्था है। आज हम आपको एक अनोखे शिव मंदिर के बारे में जानते हैं, जहां महादेव को बैंगन चढ़ाया जाता है। जी हां, आपने सही पढ़ा, बैंगन जो एक सब्जी है। चलिए जानते हैं कि कहां है यह मंदिर और इससे जुड़ी क्या मान्यताएं हैं।

Feb 05, 2026 07:01 pm ISTDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत में भगवान शिव के कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनका अपना इतिहास है। हर एक मंदिर की अपनी अनोखी मान्यताएं हैं, जिनपर शिव भक्तों की पूरी आस्था है। भोलेबाबा बेहद दयालु हैं। भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह की चीजें चढ़ाते हैं। इतना ही नहीं प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि जो कोई स्वीकार नहीं करता, वो महादेव स्वीकार करते हैं। वो जल चढ़ाने से भी प्रसन्न हो जाते हैं। वो बिल्व पत्र चढ़ाने से भी खुश हो जाते हैं। कुल मिलाकर उनकी पूजा में ज्यादा पैसों वाली सामग्री नहीं है। ऐसे ही आज हम आपको एक अनोखे शिव मंदिर के बारे में जानते हैं, जहां महादेव को बैंगन चढ़ाया जाता है। जी हां, आपने सही पढ़ा, बैंगन जो एक सब्जी है। चलिए जानते हैं कि कहां है यह मंदिर और इससे जुड़ी क्या मान्यताएं हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बटेश्वर नाथ मंदिर
जिस मंदिर में महादेव को बैंगन चढ़ाया जाता है, वह मंदिर बिहार के वैशाली जिले के अंडवाड़ा गांव में स्थित है। इस मंदिर का नाम बटेश्वर नाथ मंदिर है। यहां शिव भक्त बैंगन का चढ़ावा चढ़ाते हैष खासकर महाशिवरात्रि के अवसर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और महादेव पर जलाभिषेक करने के साथ ही बैगन चढ़ाते हैं। यहां पर कच्चा बैंगन का भोग लगता है। साथ ही उसको प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

मनोकामनाएं होती है पूरी
बटेश्वर नाथ मंदिर को लेकर यह मान्यता है कि जो भी भक्त मन में जो मनोकामना मानकर श्रद्धालु बैंगन चढ़ते हैं, उनकी भगवान मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। मान्यता है कि जिस भी भक्त की मनोकामना पूरी हो जाती है, वो यहां अपनी क्षमता अनुसार भोलेनाथ पर 11, 21, 51 और 101 किलो बैंगन का भार चढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर बाबा भोलेनाथ कहां की पोशाक करेंगे धारण
ये भी पढ़ें:मथुरा के इस चमत्कारिक मंदिर में करें दर्शन, बद्रीनाथ धाम जितना मिलता है फल

मंदिर से जुड़ी किवदंती
इस अनोखी परंपरा के पीछे कई किवदंतियां हैं। एक किवदंती है कि सदियों पहले इस क्षेत्र में भीषण अकाल पड़ा था। यहां के भक्तों के पास भगवान शिव को चढ़ाने के लिए कुछ नहीं बचा, तो उस समय बैंगन का पैदावार होता था। इसके बाद भक्तों ने भोलेबाबा को बैंगन अर्पित किया। इससे महादेव प्रसन्न हुए और इस क्षेत्र में खुशहाली लौट आई। मान्यता है कि मंदिर के गर्भ गृह में वट का वृक्ष है, उसी वटवृक्ष से शिवलिंग उत्पन्न हुआ, जिसके बाद मंदिर का निर्माण कराया गया। इतना ही नहीं यहां के किसान खेतों में सब्जी उगाते हैं। जब सब्जी उपज जाती है, तो उसे चढ़ाने के लिए इस मंदिर में किसान आते हैं। मान्यता है कि इससे फसल अच्छी होती है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव

धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।

धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!