Vaishakh maas: कल से शरू होगा वैशाख मास, करें भगवान विष्णु की पूजा, अक्षय तृतीया से एकादशी तक पढ़ें व्रत और त्योहार
Vaishakh maas start 3 april 2026:

वैशाख का मास श्री हरि की पूजा के लिए खास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो मनुष्य अक्षय मोक्षके भागी होते हैं, उन्हें अक्षय तृतीया के दिन श्रीमधुसूदन की सूर्योदयकाल में प्रातःस्नान करके पूजा करके प्रसन्नता के लिए दान करते हैं। उन्हें श्रीहरि उत्तम फल देते हैं। इस दिन वह पुण्यकर्म भगवान् विष्णु की पूजा करके कथा सुनते हैं, वे भगवान की आज्ञा से अक्षय फल पाते हैं। वैशाख मासकी पवित्र तिथियों में शुक्ल पक्ष की द्वादशी समस्त पापराशिका विनाश करनेवाली है। एकादशी के दिन व्रत करके अगले दिन शुक्ला द्वादशी को योग्य पात्र के लिए जो अन्न दिया जाता है, उसके एक-एक दाने में कोटि-कोरि ब्राह्मण भोजन का पुण्य होता है। शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि में जो भगवान् विष्णु को प्रसन्नता के लिए जो जागरण करता है, वह जीवन्मुक्त होता है। जो वैशाख द्वादशी तिथि को तुलसी के कोमलदलोंसे भगवान् विष्णुको पूजा करता है, वह अपने पूरे कुल का उद्धार करके वैकुण्ठलोक का अधिपति होता है। जो मनुष्य त्रयोदशी तिथिको दूध, दही, शक्कर, घी और शुद्ध मधु-इन पांच द्रव्यों से भगवान् विष्णु को प्रसन्नताके लिये उनकी पूजा करता है तथा जो पंचामृत से भक्तिपूर्वक श्रीहरिको स्नान कराता है, वह सम्पूर्ण कुल का उद्धार करके भगवान् विष्णुके लोकमें प्रतिष्ठित होता है। जो सायंकालमें भगवान् विष्णुको प्रसन्नताके लिये शर्बत देता है, वह अपने पुराने पापको शीघ्र ही त्याग देता है। वैशाख शुक्ला द्वादशी में मनुष्य जो कुछ पुण्य करता है, वह अक्षय फल देनेवाला होता है। वैशाख मास की अमावस्या भी पूजन और दान के लिए श्रेष्ठ मानी गई है।
वैशाख माह के व्रत त्योहार
3 अप्रैल 2026 - वैशाख माह का आरंभ
5 अप्रैल 2026- विकट संकष्टी चतुर्थी, बड़ी चतुर्थी
9 अप्रैल 2026- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
10 अप्रैल 2026- कालाष्टमी
13 अप्रैल2026- वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती, पंचक शुरू
14 अप्रैल2026 - मेष संक्रांति, बैसाखी
15 अप्रैल 2026- बुध प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
17 अप्रैल 2026- वैशाख अमावस्या
19 अप्रैल2026 - अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, त्रेता युग दिवस
20 अप्रैल 2026- मातंगी जयंती, रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
21 अप्रैल2026 - शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
22 अप्रैल 2026- रामानुज जयंती, स्कंद षष्ठी
23 अप्रैल 2026 - गंगा सप्तमी
24 अप्रैल 2026 - बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
25 अप्रैल 2026 - सीता नवमी
27 अप्रैल 2026 - मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती, त्रिशूर पूरम
28 अप्रैल 2026 - भौम प्रदोष व्रत भौम, परशुराम द्वादशी
30 अप्रैल 2026 - नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती
1 मई 2026 - वैशाख पू्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


