Hindi Newsधर्म न्यूज़Vaikuntha Chaturdashi Time Date Baikuntha Chaturdashi 2025 Muhurat Pooja kab kare on 4 November
बैकुंठ चतुर्दशी की पूजा कब करें, जानें मुहूर्त, उपाय व पूजा की विधि

बैकुंठ चतुर्दशी की पूजा कब करें, जानें मुहूर्त, उपाय व पूजा की विधि

संक्षेप:

Vaikuntha Chaturdashi Time 2025: उदया तिथि के अनुसार, 4 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी पर कई शुभ योग का महासंयोग बन रहा हैं। सुबह गंगा स्नान के बाद भगवान शिव का पूजन करने के बाद भगवान विष्णु का पूजन किया जाएगा।

Mon, 3 Nov 2025 11:13 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Vaikuntha Chaturdashi Time: हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को बैकुंठ चतुर्दशी मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 4 नवम्बर को 2.06 ए एम से शुरू होकर रात में 10.36 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, 4 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी का पवित्र पर्व मनाया जाएगा। सुबह गंगा स्नान के बाद भगवान शिव का पूजन करने के बाद भगवान विष्णु का पूजन किया जाएगा। सूर्यास्त प्रदोष काल 5.27 बजे से शुरू होगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। ये दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु के एकत्व का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने स्वयं भगवान विष्णु से बैकुंठ धाम का मार्ग प्राप्त किया था। इसलिए इस तिथि को बैकुंठ चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैकुंठ चतुर्दशी की पूजा कब करें, जानें मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:51 ए एम से 05:43 ए एम

अभिजित मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:26 पी एम

विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:38 पी एम

गोधूलि मुहूर्त: 05:34 पी एम से 06:00 पी एम

ये भी पढ़ें:कल या परसों कब होगी कर्तिक पूर्णिमा पूजा व स्नान-दान, जानें मुहूर्त और विधि

अमृत काल: 10:25 ए एम से 11:51 ए एम, 03:20 ए एम, नवम्बर 05 से 04:45 ए एम, नवम्बर 05

निशिता मुहूर्त: 11:39 पी एम से 12:31 ए एम, नवम्बर 05

अमृत सिद्धि योग: 12:34 पी एम से 06:36 ए एम, नवम्बर 05

सर्वार्थ सिद्धि योग: 12:34 पी एम से 06:36 ए एम, नवम्बर 05

रवि योग: 06:35 ए एम से 12:34 पी एम

ये भी पढ़ें:शाम में देव दीपावली पर करें ये आसान उपाय, शनि का अशुभ प्रभाव होगा कम

बैकुंठ चतुर्दशी पूजा की विधि

  1. स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें
  2. भगवान श्री हरि विष्णु और शिव जी का जलाभिषेक करें
  3. शिव जी का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें
  4. अब विष्णु जी को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें
  5. शिव जी को सफेद चंदन, धतूरा, बिल्व पत्र, भांग, और सफेद पुष्प अर्पित करें
  6. मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें
  7. संभव हो तो व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें
  8. ॐ नमः शिवाय, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें
  9. पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और शिव जी की आरती करें
  10. प्रभु को तुलसी दल सहित भोग लगाएं
  11. अंत में क्षमा प्रार्थना करें

ये भी पढ़ें:2026 से इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत, शनि गोचर से होगा फायदा ही फायदा

बैकुंठ चतुर्दशी के उपाय

  1. गीता और विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।
  2. ॐ नमो नारायणाय, ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र जाप भी निरंतर करना चाहिए।
  3. इस दिन दीपदान करने का विशेष महत्व है। पदम पुराण, अग्नि पुराण, महाभारत एवं भविष्य पुराण के अनुसार, युधिष्ठिर के पूछने पर भगवान कृष्ण ने इस दिन दीपदान की महिमा बताया है।
  4. इस दिन किसी गरीब और ब्राह्मण को भोजन कराकर दान देने से पितर तृप्त होते हैं।
  5. भगवान विष्णु को ऋतुफल विशेषरूप से आंवला, केला, सिंहाड़ा के साथ तुलसीदल अवश्य चढ़ाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी सहित भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।
  6. चतुर्दशी तिथि को रात्रि जागरण कर भजन कीर्तन भी करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:बुध के नक्षत्र में मंगल की एंट्री, 19 नवंबर से इन राशियों को खूब मिलेगी सफलता
ये भी पढ़ें:राशिफल: 4 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!