Hindi Newsधर्म न्यूज़वास्तुvastu tips do not place dustbin in the kitchen kya kitchen me dustbin rakhna chahiye
वास्तु शास्त्र: गलती से भी किचन में ना रखें कूड़ेदान, होगा बड़ा नुकसान

वास्तु शास्त्र: गलती से भी किचन में ना रखें कूड़ेदान, होगा बड़ा नुकसान

संक्षेप:

Vastu Tips of Kitchen Dustbin: कुछ लोग सहूलियत के लिए किचन में कूड़ेदान रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से ऐसा करना सही नहीं है। अगर आप भी किचन में कूड़ेदान को रखते हैं तो अब सतर्क हो जाएं क्योंकि ऐसा करने से कई नुकसान होते हैं।

Aug 20, 2025 11:43 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हर एक चीज सही दिशा में होनी चाहिए। वहीं सारा सामान व्यस्थित ढंग से रखा होना चाहिए। वास्तु शास्त्र में घर के मेन गेट से लेकर बेडरूम, बाथरूम और पूजा घर को लेकर कई नियम हैं। वहीं किचन को लेकर भी कुछ ऐसे नियम हैं जिसे ठीक तरीके से अपनाने से घर में कभी भी नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है। वहीं किचन से जुड़ी एक गलती है जो अक्सर लोग करते हैं। दरअसल वास्तु के हिसाब से किचन में कभी भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। सहूलियत के लिए बहुत सारे लोग बाहर के अलावा किचन में भी कूड़ेदान रख देते हैं लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किचन में ना रखें कूड़ेदान

शास्त्र के हिसाब से किचन में कूड़ेदान रखने की वजह से लक्ष्मी मां नाराज हो जाती हैं। वहीं ऐसा करने से घर की पॉजिटिव एनर्जी धीरे-धीरे कम होने लगती है। नेगेटिव एनर्जी के बढ़ने से घर के सदस्यों का मन हमेशा चिढ़चिढ़ा सा रहने लगेगा। साथ ही लोग किसी भी काम में पूरी तरह से फोकस नहीं कर पाएंगे। इस वजह से किचन में कूड़ेदान को कभी नहीं रखना चाहिए।

कहां रखना चाहिए कूड़ेदान

अब सवाल ये है कि जब किचन में कूड़ेदान नहीं रखना है तो फिर उसे कहां रखना चाहिए? किचन वाले कूड़ेदान को किचन से थोड़ा सा बाहर की ओर रख देना चाहिए। वहीं घर के मेनगेट पर कूड़ेदान कभी नहीं रखना चाहिए। मेनगेट से ही मां लक्ष्मी का आगमन घर की ओर होता है। ऐसे में माना जाता है कि इस जगह पर कूड़ेदान रखना सही नहीं है। अगर घर के दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में कूड़ेदान को रखा जाए तो ऐसा करना सही होता है। वहीं कूड़ेदान को कभी भी गलती से घर के अंदर उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। साथ ही दक्षिण-पूर्व दिशा में भी इसे रखना सही नहीं है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।