ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Vaastutop ten vastu tips that can raise your wealth and money know here

वास्तु शास्त्रः टॉप 10 टिप्स, जिनसे बढ़ेगी संपत्ति और पैसा

वास्तुशास्त्र के नियमों को अपने जीवन में अपनाकर आप पैसा और संपत्ति बढ़ा सकते हैं। इन टिप्स की मदद से कुबेर और लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और समृद्धि बढ़ती है। ये टिप्स बहुत ही आसान और प्रभावी हैं, जिनके...

वास्तु शास्त्रः टॉप 10 टिप्स, जिनसे बढ़ेगी संपत्ति और पैसा
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 14 Oct 2018 12:42 PM
ऐप पर पढ़ें

वास्तुशास्त्र के नियमों को अपने जीवन में अपनाकर आप पैसा और संपत्ति बढ़ा सकते हैं। इन टिप्स की मदद से कुबेर और लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और समृद्धि बढ़ती है। ये टिप्स बहुत ही आसान और प्रभावी हैं, जिनके उपयोग से आप अपने जीवन की परेशानियों को समाप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं पैसा और संपत्ति बढ़ाने के 10 वास्तु टिप्स...

नवरात्र में ऐसे करें माता रानी का स्वागत

वास्तु टिप्सः अगर घर में है ऐसी घड़ी तो शुरू हो जाएगा दुर्भाग्य, यहां जानें

1. घर की उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है, इस दिशा की दीवारों का रंग नीला होना चाहिए।

2. पानी का स्थान उत्तर दिशा में होना चाहिए।

3. पानी की टंकी में शंख, चांदी का सिक्का या चांदी का कछुआ रखना शुभ होता है।

4. अगर घर में एक्वेरियम है तो उसे घर की उत्तर दिशा में रखें।

5. कुबेर की दिशा होने की वजह से तिजोरी उत्तर दिशा में रखें।

6. उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखते हैं तो संपत्ति लाभ होता है।

7. उत्तर दिशा में कांच का बड़ा कटोरा रखकर उसमें चांदी के सिक्के डाल दें।

8. घर के पूर्व-उत्तर कोने को देवी-देवताओं का स्थान माना जाता है, उसमें गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति रखकर पूजा करें।

9. घर में पूर्व-उत्तर कोने में गंदगी ना करें।

10. उत्तर दिशा में आंवले का पेड़ या तुलसी का पौधा लगाएं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा।जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया  गया है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें