ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrology Vaastudo not clean house webs on thursdays do not buy broom on saturdays

गुरुवार को न करें घर के जाले साफ, शनिवार को न खरीदें झाड़ू 

हर दिन का अपना खास महत्व होता है। सप्ताह के हर एक दिन से कुछ न कुछ मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। विशेष रूप से शनिवार और गुरुवार ऐसे दिन हैं जिसमें कुछ कार्यों को नहीं करने की सलाह पुराने समय से हमारे...

गुरुवार को न करें घर के जाले साफ, शनिवार को न खरीदें झाड़ू 
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 14 Apr 2018 04:27 PM
ऐप पर पढ़ें

हर दिन का अपना खास महत्व होता है। सप्ताह के हर एक दिन से कुछ न कुछ मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। विशेष रूप से शनिवार और गुरुवार ऐसे दिन हैं जिसमें कुछ कार्यों को नहीं करने की सलाह पुराने समय से हमारे बुजुर्गों द्वारा दी जाती रही है। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

गुरुवार लक्ष्मी नारायण का दिन है। इसे धर्म का दिन माना जाता है। गुरु ग्रह को कमजोर करने से शिक्षा में असफलता मिलती है और धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि कम होती जाती है। गुरुवार को महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। न ही गुरुवार को बाल कटवाने चाहिए। शेविंग और नाखून भी नहीं काटने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आयु कम होती है। गुरुवार को लक्ष्मी और नारायण की एक साथ पूजा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। गुरुवार को घर से मकड़ी के जाले नहीं साफ करना चाहिए। 

शनिवार को रखें इन बातों का ख्याल 
शनिवार को नमक नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज की स्थिति आ सकती है। शनिवार को कभी नई कैंची नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन काले तिल खरीदने से बनते हुए कार्यों में बाधा आ सकती है। काले रंग के जूते भी शनिवार को नहीं खरीदें। शनिवार को लोहे का सामान और तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार को ईंधन खरीदना भी वर्जित है। माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार को कष्ट होता है। भूलकर भी शनिवार के दिन झाड़ू न खरीदें। शनिवार को झाड़ू घर में लाने से दरिद्रता का आगमन होता है। शनिवार को स्याही भी नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से अपयश मिलता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें