2025 इन 5 राशियों के लिए रहेगा अनलकी, नहीं मिलेगा भाग्य का साथ

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम
Follow us on Google News
share

  • Horoscope 2025, New Year unlucky zodiac signs: नए साल का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। कई राशि के जातकों को नए साल में खुशियां मिलेंगी तो कुछ राशि के जातक कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। जानें 2025 की अनलकी राशियों के बारे में-

new year horoscope 2025

2025 Unlucky Rashi: हर कोई अपने जीवन में धन-दौलत, खुशियां व सुख-सुविधाएं चाहता है। अगर जिंदगी में किसी एक चीज का भी अभाव हो जाता है तो व्यक्ति दिन-रात सोचता है। कई बार व्यक्ति मानसिक तनाव का शिकार तक हो जाता है। 2025 आने वाला है, ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि नया साल उनके लिए क्या ला रहा है। अक्सर लोग पहले से विचार करने लगते हैं कि क्या नए साल में नौकरी में तरक्की होगी या धन का संचय संभव हो पाएगा। जानें साल 2025 में किन राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

राहु इन 2 राशि वालों को नहीं पहुंचाते नुकसान, महादशा में भी रखते हैं कृपा दृष्टि

1. मिथुन राशि- वर्ष 2025 में मिथुन राशि के जातकों को कई पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको काम में उचित परिणाम नहीं मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच अहंकार बढ़ सकता है। धन संबंधी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

2. कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को 2025 में पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं। आपके पारिवारिक सुख में काफी कमी आएगी और परिवार के सदस्यों के साथ कई परेशानियां हो सकती हैं। नौकरी पेशा में उचित परिणाम न मिलने से मन परेशान रहेगा।

3. धनु राशि- धनु राशि वालों के पारिवारिक जीवन में कई तनाव एक साथ आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ की कमी रहेगी। नौकरी-पेशा में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि समय के साथ स्थिति में बदलाव संभव है। धन को लेकर मन परेशान रह सकता है।

शनि की वक्री चाल 15 नवंबर तक इन 5 राशि वालों को पहुंचाएगी जबरदस्त लाभ

4. कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को साल 2025 में अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जातक अपनी पारिवारिक परेशानियों को लेकर अपना धैर्य खो सकते हैं। हालांकि साल के अंत तक परिवार में शांति आ सकती है और आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा।

5. मीन राशि- मीन राशि के जातकों को 2025 में खुशियों का अभाव महसूस हो सकता है। कार्यों में सफलता पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी कई परेशानियां आएंगी। परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमी पैदा होगी। इससे रिश्तों में गलतफहमियां भी बढ़ सकती हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़इन 5 राशियों के लिए अनलकी रहेगा 2025, नहीं मिलेगा भाग्य का साथ