Hindi Newsधर्म न्यूज़tulsi ji ki aarti hindi tulsa maharani namo namo Tulsi Ji Ki Aarti lyrics in hindi in kartik maas
Tulsi ji ki aarti: कार्तिक मास में करें तुलसी जी की आरती, तुलसा महारानी नमो-नमो

Tulsi ji ki aarti: कार्तिक मास में करें तुलसी जी की आरती, तुलसा महारानी नमो-नमो

संक्षेप: Tulsi Ji Ki Aarti hindi:कार्तिक मास के दौरान घर में तुलसी लगाने और इसकी सेवा करने से शुभ फल मिलते हैं। कार्तिक मास में पूजा के दौरान तुलसी के पास दीपक जलाना, जल अर्पित करना चाहिए। वामन पुराण में लिखा है कि जो श्री हरि कोमल तुलसीदल अर्पित करता है, वह तीन पीढ़ियों के साथ ब्रह्मलोकमें जाता है।  

Thu, 9 Oct 2025 06:08 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कार्तिक के महीने में तुलसी की पूजा बहुत खास मानी गई है। कार्तिक मास के दौरान घर में तुलसी लगाने और इसकी सेवा करने से शुभ फल मिलते हैं। तुलसी पूजन से न केवल पापों का नाश होता है, बल्कि परिवार में सौभाग्य और समृद्धि भी बढ़ती है। कार्तिक मास में पूजा के दौरान तुलसी के पास दीपक जलाना, जल अर्पित करना चाहिए। वामन पुराण में लिखा है कि जो श्री हरि कोमल तुलसीदल अर्पित करता है, वह तीन पीढ़ियों के साथ ब्रह्मलोकमें जाता है। जो तुलसी को सुरक्षित रखने के लिए या चहारदीवारी बनवाता है, वह भी 21 पीढ़ियों के साथ भगवान्‌ विष्णु के धाम में आनन्द का अनुभव करता है। नरेश्वर! जो तुलसी के कोमल दलों से भगवान्‌ विष्णु के चरण कमलों की पूजा करता है, वह विष्णुलोक को प्राप्त होता है। तुलसी माता की आरती सुबह शाम करना बहुत उत्तम रहता है। यहां पढ़ें तुलसी जी की आरती

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तुलसी जी की आरती
तुलसी महारानी नमो-नमो, हरि की पटरानी नमो-नमो । धन तुलसी पूरण तप कीनो, शालिग्राम बनी पटरानी ।

जाके पत्र मंजरी कोमल, श्रीपति कमल चरण लपटानी ॥ धूप-दीप-नवैद्य आरती, पुष्पन की वर्षा बरसानी ।

छप्पन भोग छत्तीसों व्यंजन, बिन तुलसी हरि एक ना मानी ॥ सभी सखी मैया तेरो यश गावें, भक्तिदान दीजै महारानी ।

नमो-नमो तुलसी महारानी, तुलसी महारानी नमो-नमो ॥ तुलसी महारानी नमो-नमो, हरि की पटरानी नमो-नमो ।

.जय जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता । सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता ॥ जय तुलसी माता...॥

सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर । रज से रक्ष करके, सबकी भव त्राता ॥ ॥ जय तुलसी माता...॥

बटु पुत्री है श्यामा, सूर बल्ली है ग्राम्या । विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे, सो नर तर जाता ॥ ॥ जय तुलसी माता...॥

हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित । पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता ॥ ॥ जय तुलसी माता...॥

लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में । मानव लोक तुम्हीं से, सुख-संपति पाता ॥ ॥ जय तुलसी माता...॥

हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी । प्रेम अजब है उनका, तुमसे कैसा नाता ॥ हमारी विपद हरो तुम, कृपा करो माता ॥ ॥ जय तुलसी माता...॥

जय जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता । सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता ॥

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!