तुला साप्ताहिक राशिफल: 8 जून से 16 तक तुला राशि के लिए गुरु और शुक्र क्या लाएंगे बदलाव, पढ़ें राशिफल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

tula saptahik rashifal:8 जून से 16 जून तक ग्रहों की हलचल और बदलावों से तुला राशि की लवलाइफ थोड़ी खास रहने वाली है। वहीं आर्थिक तौर पर भी आपको धन की कमी नहीं है। 

तुला साप्ताहिक राशिफल: 8 जून से 16 तक तुला राशि के लिए गुरु और शुक्र क्या लाएंगे बदलाव, पढ़ें राशिफल

Tula Saptahik Rashifal: तुला राशि वालों के लिए यह वीक गुरु के शुभ प्रभावों को भी पाएंगे। एक तरफ इस वीक गुरु भी आपको लाभ दे रहे हैं, वहीं शुक्र भी आपके लिए लवलाइफ में चीजें अच्छी करेंगे। धन की हालत भी सुधरेगी। काम में बिजी ना हों, कि आपकी पर्सनल लाइफ में आपके पास समय ना हो। कुल मिलाकर यह वीक आपके लिए अच्छा है। थोड़ा सा इन दिनों भाग्य कुछ ज़्यादा ही साथ देगा, तो एक अत्यंत शुभकारी दिख रहा है समय।

तुला लव राशिफल

पर्सनल लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। आपको परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। आपके सभी काम बनते चले जाएंगे। कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो टिकट बुक करा लेंगे। आपके दोस्त और रिश्तेदार आपको वैल्यू देंगे, सोशल लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। एक तरफ गुरु के कारण आप जीवनसाथी के साथ अच्छी केमिस्ट्री पाएंगे, वहीं शुक्र आपको अच्छी रोमांटिक लाइफ देंगे। चंद्रमा इस वीक मीन में होंगे तो आपको पार्टनर की केयर को लेकर ध्यान दिलवाएंगे। मेष राशि में आने से आप दोनों एक दूसरे के साथ को एंजॉय करेंगे और एक दूसरे के साथ आपका इमोशनल बॉन्ड और भी मजबूत होगा। अगर पिछले दिनों किसी बात को लेकर आप दोनों में गलतफहमी बनी थी, तो शायद वो काफी दूर हो जाएगी।

तुला मनी राशिफल

बिजनेसमैन के लिए वीक खास रहेगा। आपके काम जो किसी सरकारी काम के कारण पाइपलाइन में थे, वो इस समय पूरा हो सकते हैं, आपके ऊपर कोई लोन है तो आपके पास पैसा आएगा और आप इसे चुकाने की सोचेंगे। आर्थिक लाइफ आपको सेविंग की सलाह दे रही हैं। अपने खर्चों को कम से कम करें और पैसा जोड़ने की सोचें। आपको गुरु के कारण इनकम में लाभ होगाष शुक्र भी इस वीक आपके लिए धन के और साधन ला सकते हैं।

तुला करियर राशिफल

इस वीक चंद्रमा आपके लिए काफी कुछ लेकर आ रहे हैं। आपके लिए यह वीक बहुत खास रहने वाला है। आपके सपनों को एक नई उड़ान मिल सकती हैं। आपके लिए चीजें मेहनत से आपको मिल सकती हैं। इस वीक आप अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर होंगे। इस वीक आपको दूसरों से भी अच्छी सपोर्ट मिलेंगी। आपको कोशिश करनी है कि किसी भी विवाद या ड्रामा से दूर रहना है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो किसी विवाद में फंस सकते हैं।

तुला हेल्थ राशिफल

हेल्थ के मामले में आपके लिए एनर्जी हाई रहेगी। आपको इस समय पर्सनल लाइफ के लिए समय कम मिलेगा, लेकिन इसको लेकर आपको परेशान नहीं होना है, पर्सनल और प्रोफेशनल में आपको बैलेंस लाना होगा। आपको वीक में अच्छे पल अपने परिवार में मिलेंगे, जहां आपकी टेंशन कम से कम होगी। खानपान को बैलेंस करें और अपनी हेल्थ का चेकअप कराते रहें। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। थोड़ा मध्यम मानसिक रूप से रहेगा। मध्य में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!