तुला राशि में सूर्य गोचर, 31 दिन तक 5 राशियों के बैंक बैलेंस में होगी बढ़ोतरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Sun Transit in Libra 2026: 17 अक्टूबर को सूर्य शुक्र की राशि तुला में जाएंगे। इस परिवर्तन का लाभ मेष और सिंह समेत कुल 5 राशियां उठाने वाली हैं।

tula rashi me surya gochar
तुला राशि में सूर्य गोचर से 5 राशियों को 17 अक्टूबर से लाभ मिलेगा।

अक्टूबर मिड के बाद सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य गोचर को सबसे अहम माना जाता है। इस वक्त सूर्य अपनी ही राशि सिंह में विराजमान हैं। 17 सितंबर तक यहीं रहने वाले हैं। इसके बाद कन्या राशि में जाएंगे। कुछ दिन यहां रहने के बाद सूर्य शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार तुला राशि में सूर्य 17 अक्टूबर की रात 7 बजकर 58 मिनट पर जाएंगे। पंडित जी के मुताबिक इस सूर्य गोचर का लाभ एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल 5 राशियां उठाएंगी।

अक्टूबर में सूर्य गोचर से इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का तुला में गोचर काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस दौरान पैसों से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। नौकरी में कोई अच्छी न्यूज मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को भी फायदा मिलने के योग हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और बैंक बैलेंस बढ़ने की संभावना बनेगी जिससे कई अटके काम पूरे होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए ये समय आर्थिक रूप से राहत देने वाला हो सकता है। आमदनी के नए सोर्स बन सकते हैं और नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। अगर काफी समय से किसी पेमेंट का इंतजार है तो इस बीच पूरा हो सकता है। कमाई और बचत के बीच अच्छा बैलेंस बन पाएगा।

कन्या राशि

सूर्य गोचर का लाभ कन्या राशि वालों को भी मिलने वाला है। पैसों के मामले में अच्छा संकेत है। अचानक से कहीं से लाभ मिलेगा जिससे मन भी खुश रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ने के चांस हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। कुछ कोशिशों से अच्छा लाभ मिलेगा। वहीं कॉन्फिडेंस बढ़ने से इसका पॉजिटिव असर अच्छे काम पर दिखेगा।

तुला राशि

तुला राशि में ही सूर्य का गोचर होने जा रहा है तो इस राशि के जातकों को खास लाभ मिलेगा। आने वाले समय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कमाई बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी में काम की सराहना होगी। सीनियर्स सपोर्ट देंगे तो अच्छा काम करने का मनोबल बढ़ेगा। बिजनेस में भी फायदा होने के चांस हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे तो इससे पैसों की दिक्कत भी खत्म होगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का ये गोचर धन लाभ के कई मौके लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन या फिर सैलरी बढ़ने के संकेत हैं। नौकरी से जुड़ी कोई ना कोई खुशखबरी जरूर मिलेगी। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। वहीं किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ मिलने के योग बनेंगे। कुल मिलाकर 17 अक्टूबर से अगले 31 दिन आर्थिक स्थिति के लिए अच्छे रहने वाले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़तुला राशि में सूर्य गोचर, 31 दिन तक 5 राशियों के बैंक बैलेंस में होगी बढ़ोतरी