5 दिन बाद इन 9 राशियों को चौतरफा लाभ, तुला राशि में बैठे बुध देंगे प्रॉफिट
Mercury Transit in Libra 2026: 26 सितंबर को बुध तुला राशि में आएंगे। इस दौरान बुध कुल 9 राशियों को लाभ देंगे। पंडित नरेंद उपाध्याय से जानें कि ये 9 राशियां कौन सी हैं?

बुध इस वक्त कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। 26 सितंबर को बुध कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। रात के लगभग 12 बजकर 41 मिनट पर ये परिवर्तन होगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस बदलाव का असर हर एक राशि पर दिखने वाला है। बुध का तुला राशि में प्रवेश एक शुभकारी योग का निर्माण करेगा। शुक्र की राशि में बुध का होना हर दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। बुध अपने पहले घर से पंचम भाव में जा रहे हैं।
पंडित जी के अनुसार बुध अपने दूसरे घर से धन भाव यानी वित्तीय भाव में जा रहे हैं। ओवरऑल ये बहुत ही अच्छी स्थिति बनेगी। बुध जैसे घर बहुत कम घरों में ही नुकसान देते हैं ऐसे में ये बदलाव कई लोगों पर पॉजिटिव असर डालेगा। जानें बुध का ये गोचर किन राशियों को प्रॉफिट दिलवाएगा।
मेष राशि पर बुध गोचर का असर कैसा होगा?
मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर अच्छा रहने वाला है। इस दौरान जिन लोगों से आपको परेशानी रहती थी, उन्हीं से फायदा मिल सकता है। काम में आ रही रुकावटें कम होंगी और अटके हुए काम भी धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे।
वृषभ राशि पर बुध गोचर का असर कैसा होगा?
पढ़ाई या रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। खासकर अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने वालों को खूब फायदा मिलने के योग बनेंगे। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा और पढ़ाई में आगे बढ़ने के नए मौके मिलते जाएंगे।
मिथुन राशि पर बुध गोचर का असर कैसा होगा?
लव लाइफ में सब अच्छा होगा। अगर किसी को पसंद करते हैं तो बात आगे बढ़ने के पूरे चांस हैं। रिश्ता वक्त के साथ-साथ मजबूत होता जाएगा। मन की बातें खुलकर शेयर करने से चीजें और भी क्लियर होंगी।
सिंह राशि पर बुध गोचर का असर कैसा होगा?
कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पर पहुंच जाएगा। काम करने में अलग एक्साइटमेंट होगी। नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। मार्केट से जुड़े लोगों के लिए समय एकदम सही रहने वाला है। बस जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना है।
कन्या राशि पर बुध गोचर का असर कैसा होगा?
बुध का ये बदलाव कन्या राशि वालों के लिए खास रहेगा। पैसों के मामले में सब कुछ फेवर में होता दिखेगा। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे तो पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहने वाला है। अपनों का पूरा साथ मिलेगा तो मन खुश रहेगा।
तुला राशि पर बुध गोचर का असर कैसा होगा?
बुध का गोचर फायदेमंद रहेगा। हर एक काम को समझदारी से संभालते जाएंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में अच्छा मौका मिलने के पूरे संकेत हैं। चीजें फेवर में होती नजर आएंगी।
धनु राशि पर बुध गोचर का असर कैसा होगा?
कमाई के नए सोर्स मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रुका हुआ पैसा कहीं से मिलने के चांस हैं। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। आगे चलकर ये फायदेमंद साबित होगा।
मकर राशि पर बुध गोचर का असर कैसा होगा?
बिजनेस में अच्छा फायदा मिलेगा। समझदारी के साथ सही फैसले लेंगे। बिजनेस में भी आगे बढ़ने का पूरा मौका मिलेगा। कोई नया मौका हाथ लग सकता है जिससे फायदा ही फायदा होगा। मेहनत अब रंग लाती नजर आएगी और इनकम भी बढ़ने के संकेत हैं।
कुंभ राशि पर बुध गोचर का असर कैसा होगा?
बुध गोचर से राहत भरा समय आएगा। काफी समय से चली आ रही मुश्किलें अब कम होती नजर आएंगी। लव लाइफ से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। वहीं संतान पक्ष से भी जो दिक्कत चली आ रही है वो भी कम होने लगेगी। कुल मिलाकर भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

