अगले 23 दिन 4 राशियों को रिलेशन-मनी मैटर्स में लाभ, शुक्र गोचर से मिलेगा प्रॉफिट

लाइव हिन्दुस्तान
share

Transit VENUS Rashifal Shukra Horoscope 2026 : शुक्र इन दिनों राहु के नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इसका लाभ वृषभ राशि, कर्क राशि, तुला राशि और कुंभ राशि वालों को मिलेगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें कि इन लोगों की जिंदगी में क्या बदलाव आएंगे?

Transit VENUS Shukra Rashifal 23 Din tak 4 rashi ko profit Rahu ke Nakshatra me Shukra Gochar 2026
अगले 23 दिन 4 राशियों पर मनी-रिलेशन में लाभ, शुक्र गोचर से मिलेगा प्रॉफिट

Transit VENUS Rashifal Shukra Horoscope 2026, शुक्र का राशिफल : आज से अगले 23 दिन तक यानी 24 अक्टूबर तक शुक्र ग्रह राहु के स्वाती नक्षत्र में रहने वाले हैं। बीते महीने 11 तारीख को ही शुक्र ने स्वाती नक्षत्र में गोचर किया है। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं जोकि एक छाया ग्रह है। इस बदलाव से राहु और शुक्र की एनर्जी मिली है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इस गोचर को बहुत ही खास माना जाता है।

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस गोचर से वृषभ राशि, कर्क राशि, तुला राशि और कुंभ राशि वालों को लाभ मिलेगा। चलिए जानते हैं कि आखिर शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इस महीने इन राशियों की जिंदगी में क्या-क्या बदलाव देखने को मिलने वाला है?

शुक्र नक्षत्र गोचर से 4 राशियों को मिलेगा महालाभ-

वृषभ राशि पर शुक्र गोचर का कैसा असर होगा?

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि वालों को पॉजिटिव आउटकम नजर आएगा। मेहनत का फल मिलेगा। सीनियर्स खुलकर सपोर्ट करेंगे। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं उन्हें भी अच्छे मौके मिलेंगे। पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा। जिन कामों में बाधा आती रही है उनमें ग्रोथ दिकेखी परिवार का सपोर्ट मिलेगा तो हर एक काम को करने में अलग ही कॉन्फिडेंस महसूस होगा।

कर्क राशि पर शुक्र गोचर का कैसा असर होगा?

कर्क राशि वालों के लिए ये गोचर लाभकारी साबित होगा। कमाई के नए रास्ते मिलेंगे तो बिखरा हुआ कॉन्फिडेंस लौटेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन खुश रखेगी। अपनों के साथ बॉन्ड पहले से ज्यादा मजबूत होगा। पार्टनर के साथ चीजें संभलती हुई आगे बढ़ेंगी। कर्क राशि वालों को अपनी जिंदगी में स्टेबिलिटी दिखती नजर आएगी।

तुला राशि पर शुक्र गोचर का कैसा असर होगा?

तुला राशि वालों को शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से खूब लाभ मिलने वाला है। शुक्र की राशि होने के नाते तुला राशि को इस गोचर से अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। जहां एक कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। वहीं अटके हुए पैसे मिलने के योग बनेंगे। प्रेम की स्थिति मजबूत होती जाएगी। रिश्ता मजबूत होगा और कोई अच्छी न्यूज अगले 23 दिन खूबसूरत बना सकती है।

कुंभ राशि पर शुक्र गोचर का कैसा असर होगा?

शुक्र गोचर के चलते कुंभ राशि वालों को आर्थिक स्थिति में सुधार आता दिखेगा। धनलाभ के पूरे योग बनेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति सही होगी। इनकम के सोर्स पढ़ने से मन शांत रहेगा। सरकारी तंत्र से लाभ मिलने के चांस हैं। वहीं आर्थिक स्थिति सुधरते ही बाकी अटकी चीजें भी एक रफ्तार के साथ आगे बढ़ेंगी। नौकरी-बिजनेस में खूब लाभ होगा। घरवालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अगले 23 दिन 4 राशियों को रिलेशन-मनी मैटर्स में लाभ, शुक्र गोचर से मिलेगा प्रॉफिट