अगले 7 दिन चांदी जैसी चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, शुक्र गोचर से बड़ा लाभ
शुक्र इस वक्त तुला राशि में हैं और इसका लाभ कन्या और तुला समेत कुल 5 राशियों को मिलने वाला है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें कि इस गोचर से और किन राशियों को लाभ मिलेगा?

Transit VENUS Rashifal Shukra Horoscope 2026, शुक्र का राशिफल : इस महीने शुक्र ने राशि परिवर्तन की थी और इस वक्त वो अपनी ही तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में शुक्र अगले 6 नवंबर तक रहने वाले हैं यानी कि इस गोचर को अभी 7 दिन बचे हुए हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस गोचर से कन्या राशि और तुला राशि समेत 5 राशियों को लाभ मिलेगा। इस गोचर के चलते रिश्ते, पैसे और नौकरी से संबंधित दिक्कतें खत्म होती नजर आएंगी। पंडित जी के अनुसार इस दौरान मिलने वाले फायदे का असर लंबे समय तक दिखने वाला है। जानें शुक्र गोचर से और किन-किन लोगों को लाभ मिलेगा?
शुक्र गोचर से इन राशि को मिलेगा लाभ-
कन्या राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
शुक्र गोचर का लाभ कन्या राशि के जातकों को अगले 7 दिन में देखने को मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत होगी तो वहीं खर्चे भी होंगे लेकिन ये ज्यादा परेशान नहीं करेंगे। जो भी अटके हुए काम थे वो अब पूरे होते नजर आएंगे। नौकरी बदलने की इच्छा थी तो वो पूरी हो सकती है। कहीं से कुछ अच्छा ऑफर मिल सकता है।
तुला राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
तुला राशि में ही शुक्र ने राशि परिवर्तन किया है तो जाहिर सी बात है कि इसके जातकों को हर चीज में अच्छी पॉसिबिलिटी नजर आएगी। इस राशि के जातकों को अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ में सब कुछ पॉजिटिव होता दिखेगा। अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी इस गोचर से खूब फायदा होने वाला है।
कुंभ राशि शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
कुंभ राशि वालों को अगर प्रोफेशनल लाइफ में कुछ बाधाएं देखने को मिलती रही है तो अब उन्हें राहत मिलेगी। धीरे-धीरे चीजें सही ट्रैक पर लौटेंगी। काम में मजा आएगा तो मन लगेगा। इस बीच कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे मन खुश रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी अच्छी ग्रोथ नजर आएगी। कुल मिलाकर सब कुछ अलाइनमेंट में होता दिखेगा।
मकर राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
मकर राशि वालों को शुक्र गोचर से खूब फायदे होने वाले हैं। बिजनेस से जुड़े लोग किसी नई डील से फायदा पा सकते हैं। जिससे आर्थिक स्थिति में बदलाव दिखेगा। अगर कई काम बार-बार अटकते नजर आए हैं तो इस गोचर की वजह से उन कामों में अच्छी रफ्तार देखने को मिलेगी। कमाई, बचत और खर्चों के बीच सही बैलेंस बन पाएगा।
धनु राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?
धनु राशि वालों को इस गोचर की वजह से अपनी आर्थिक स्थिति संभलती दिखेगी। वहीं अपनों को ज्यादा से ज्यादा समय दे पाएंगे और इससे रिश्ते मजबूत होंगे। पैसों की स्थिति मजबूती में आएगी तो कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। पुराने किसी इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा। पैसों की वजह से जो भी दिक्कत आ रही है वो काफी हद तक कम हो जाएगी। घर-परिवार में खुशियां छाएंगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


