आज से अगले 39 दिन इन 5 राशियों के लिए भारी, शुक्र की चाल ने बदला खेल

लाइव हिन्दुस्तान
share

Transit VENUS Rashifal Shukra Horoscope 2026 : शुक्र ने हाल ही में अपनी चाल बदलती है और अब वक्री अवस्था में हैं। ऐसे में अब अगले 39 दिन तक कुल 5 राशियों को थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जानें ये राशियां कौन सी हैं?

Transit VENUS Rashifal 39 Din tak 5 Rashi Rahe Alert Shukra ki Tedhi Chaal Shukra Vakri 2026
अगले 39 दिन इन 5 राशियों के लिए भारी, शुक्र की चाल ने बदला खेल

VENUS Transit Horoscope Shukra Rashifal 2026 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को ग्रहों के मंत्री के रूप में देखा जाता है। शुक्र इस वक्त वक्री अवस्था में हैं यानी वो अभी उल्टी चाल रहे हैं। बीते 3 अक्टूबर से ही शुक्र इसी स्थिति में हैं और अब अगले 39 दिन तक ऐसे ही रहने वाले हैं। जहां एक ओर इस बदलाव से कुछ राशियों को लाभ मिलने वाला है। वहीं कुछ राशियों को थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसा नहीं है कि शुक्र की टेढ़ी चाल सब कुछ खराब कर देगी बल्कि ये चीजों को फिर से सही दिशा में ले जाने के लिए एक और मौके के मिलने जैसा है। ऐसे में अगर चीजें उथल-पुथल भी लगे तो उसे पॉजिटिव नजरिए से देखे जाने की जरूरत है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें शुक्र की चाल ने किन राशियों के लिए खेल पूरी तरह से बदल दिया है?

शुक्र गोचर से प्रभावित होने वाली 5 राशियां कौन सी हैं?

वृषभ राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?

ये शुक्र की अपनी ही राशि है लेकिन ग्रह की बदलती चाल का असर इस पर साफ दिखेगा। चीजें काफी हद तक सब कुछ ट्रैक पर वापस लाने के लिए ही हो रही हैं। हालांकि इस बीच हेल्थ का ध्यान रखने की जरूरत है। चीजें थोड़ी भारी लग सकती हैं। शरीर में हो रही किसी भी तरह की दिक्कत को इग्नोर करना सही नहीं है। नौकरी में प्रेशर महसूस हो सकता है। अपने दिन के शेड्यूल को थोड़ा बदलकर देखें। अपने लिए वक्त निकालें।

कन्या राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?

कन्या राशि के जातकों को अगले 39 दिनों में ऐसा लग सकता है भाग्य साथ नहीं दे रहा है। कुछ चीजें भारी महसूस करा सकती हैं जैसे कि मनमुताबिक रिजल्ट नहीं आएगा तो मन बैचेन रहने वाला है। अपनी सोच को काबू में रखकर आप स्थिति को काफी हद तक कंट्रोल में रख सकते हैं। धैर्य ना खोएं। अगले कुछ दिन तक बस शांति से अपना काम करते जाएं।

तुला राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?

शुक्र की टेढ़ी चाल का असर तुला राशि वालों पर भी दिखेगा। तुला खुद ही शुक्र ही राशि है लेकिन बदलती चाल का असर कहीं ना कहीं इस राशि के जातकों पर भी दिखने वाला है। हेल्थ इश्यू परेशान कर सकते हैं। खुद के लिए समय निकालने की कोशिश करें। इन चीजों को इग्नोर करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। बाहर के खाने से बचें। अपने रूटीन को ठीक रखेंगे तो मन भी थोड़ा ठीक रहेगा।

मकर राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?

शनि की राशि मकर के जातकों को भी 39 दिन तक थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। काम का दबाव ज्यादा महसूस हो सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति परेशान करेगी तो मन उदास रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोग इस बीच थोड़े उलझे रह सकते हैं। वहीं नौकरी करने वालों को कोई ना कोई बाधा महसूस होती रहेगी। ओवरथिंकिंग से बचने की कोशिश करें।

कुंभ राशि पर शुक्र गोचर का असर कैसा होगा?

अगले 39 दिन हो सकता है कि कुंभ राशि वालों को भाग्य का साथ ना मिले। ऐसे में परेशान ना हो। थोड़े धैर्य के साथ चीजें कंट्रोल में रहेंगी। जितना शांत रखेंगे खुद को चीजें उतनी परेशान नहीं करने वाली हैं। आपके अच्छे खासे काम बीच में अटक सकते हैं। हो सकता है कि ज्यादा मेहनत के बाद भी आपको मन मुताबिक रिजल्ट ना मिले लेकिन सही समय का इंतजार करना ठीक होगा। जल्दबाजी में किसी भी तरह का फैसला ना लें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अगले 39 दिन इन 5 राशियों के लिए भारी, शुक्र की चाल ने बदला खेल