24 अक्टूबर से 4 राशियों को रिश्ते-मनी मैटर्स में लाभ, सूर्य-राहु बदलेंगे भाग्य
SUN Transit 2026: सूर्य आज से 10 दिन बाद अपना नक्षत्र बदलेंगे और इसी के साथ राहु की एनर्जी उनसे कनेक्ट होगी। पंडित जी के अनुसार इस बदलाव से कुल 4 राशियों को लाभ ही लाभ मिलने वाला है। जानिए ये 4 लकी राशियां कौन सी हैं?

आज से 10 दिन बाद यानी 24 अक्टूबर के दिन सूर्य नक्षत्र बदलने वाले हैं। इस वक्त सूर्य चित्रा नक्षत्र में हैं जोकि मंगल ग्रह से संबंधित है। इसके बाद ही सूर्य का गोचर स्वाति नक्षत्र में शुरू हो जाएगा। इस नक्षत्र का संबंध राहु से माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना गया है। इस नक्षत्र में सूर्य का गोचर शुरू होते ही कुल 4 राशियों को लाभ मिलने वाला है।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार मिथुन राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि वालों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलने वाला है। सूर्य स्वाति गोचर में 8 नवंबर तक रहने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि 24 अक्टूबर से अगले 15 दिन तक इन राशियों को अपनी जिंदगी में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं?
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ:
मिथुन राशि पर सूर्य गोचर का असर कैसा होगा?
सूर्य जैसे ही 24 अक्टूबर को राहु के नक्षत्र में पहुंचेंगे मिथुन राशि वालों को अचानक ही खुद में बदलाव दिखेगा। आलस नहीं होगा। काम में फुर्ती दिखेगी। कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। इसी के साथ कामकाजी लोगों में लीडरशिप क्वालिटी निखरेगी। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। इस बीच रिश्ते पहले से और भी ज्यादा मजबूत बनेंगे। धन लाभ के योग बनेंगे तो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई गुड न्यूज मिलेगी जिससे मन खुश रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
तुला राशि पर सूर्य गोचर का असर कैसा होगा?
सूर्य की बदलती स्थिति का पॉजिटिव असर तुला राशि वालों पर भी पड़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर होती दिखेगी। रुके हुए काम बन पड़ेंगे तो मन में एक राहत सी महसूस होगी। इनकम के कई रास्ते खुलते दिखेंगे। सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलने से काम आसान होगा। अपना काम ईमानदारी से करते रहें। मेहनत का फल मिलता जाएगा। इस बीच प्रमोशन के योग बनेंगे।
वृश्चिक राशि पर सूर्य गोचर का असर कैसा होगा?
वृश्चिक राशि वालों को 24 अक्टूबर से प्रोफेशनल लाइफ में अच्छी ग्रोथ मिलना शुरू होगी। मनचाही चीजें होगी जिससे काम करने में भी मन लगेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। काम की तारीफ होगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बीतेगा। रिश्तों में सुधार आएगा। इस बीच धन लाभ होने के पूरे योग बनेंगे। कहीं से कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है जिससे करियर का ग्राफ ऊंचा ही होगा।
कुंभ राशि पर सूर्य गोचर का असर कैसा होगा?
सूर्य का ये नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत करके जाएगा। इस बीच कोई यात्रा संभव है जिससे लाभ मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे मन खुश रहने वाला है। कुल मिलाकर सूर्य की बदलती चाल से कुंभ राशि वालों को प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलने वाला है। इसी के साथ कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

