आज से 5 दिन तक 5 राशियों को बिजनेस-नौकरी में लाभ, बुध-सूर्य देंगे सपोर्ट
Transit SUN in Virgo: सूर्य कन्या राशि में विराजमान है और इस 17 अक्टूबर तक यही रहने वाले हैं। इस गोचर से कुल 5 राशियों को नौकरी-बिजनेस के मामले में लाभ मिलेगा। जानें आखिर ये 5 लकी राशियां कौन सी हैं?

Sun Transit Surya Gochar 2026, सूर्य का राशिफल : इस वक्त सूर्य बुध की कन्या राशि में विराजमान हैं। 17 अक्टूबर तक सूर्य इसी राशि में गोचर करने वाले हैं और इसी दिन उनका गोचर तुला राशि में होना शुरू हो जाएगा। हालांकि इससे पहले कन्या राशि में ही रहकर सूर्य अगले 5 दिन तक चंद्रमा की कर्क राशि, सूर्य की सिंह राशि, कन्या राशि, मंगल के वृश्चिक राशि और जूपिटर के धनु राशि को लाभ पहुंचाने वाला है।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस गोचर के चलते बुध और सूर्य ग्रह की एनर्जी मिल रही है और इस वजह से लाभ पाने वाली राशियों को अगले कुछ दिन तक नौकरी और बिजनेस का लाभ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि लाभ पाने वाली राशियों की जिंदगी में अगले 5 दिन किस तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं?
सूर्य गोचर से अगले 5 दिन तक किन राशियों पर असर पड़ेगा?
कर्क राशि: कर्क चंद्रमा की राशि हैं और इस गोचर से इस राशि के जातकों को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पैसों को लेकर जो भी चीज भी अटकती जा रही है उसकी राह आसान होगी। काम में फोकस के साथ काम कर पाएंगे। काम के सिलसिले में लिया गया फैसला सही साबित होगा। ऑफिस में सीनियर्स का साथ मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा।
सिंह राशि: सूर्य गोचर से इस राशि को लाभ ही लाभ होगा। ये सूर्य की खास राशि है। ऐसे में इस गोचर से इनकी जिंदगी में कई पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। काम अच्छा चलेगा तो कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। इससे काम में और काम करने के अंदाज में खूब निखार देखने को मिलेगा। बिजनेस से जो लोग जुड़े हैं उन्हें कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
कन्या राशि: सूर्य गोचर का लाभ बुध की कन्या राशि वालों को भी होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने के पूरे योग बनेंगे। वहीं जिन कामों में अब तक बाधा आती रही है वो काम पूरे होंगे। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। बस इस दौरान हर एक पहलू समझकर ही फैसला लें। बिजनेस से जुड़े लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट के जरिए लाभ मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि: मंगल से संबंधित इस राशि के जातकों को नौकरी में कोई गुड न्यूज मिल सकती है। सीनियर्स का पूरा साथ मिलने के योग हैं। किसी नई जिम्मेदारी के मिलने से मन खुश रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोग भी इस बीच ग्रोथ होते देखेंगे। जो जैसा सोचा है वैसा होता जाएगा। पैसों की स्थिति पहले से मजबूत होने के योग हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग हैं।
धनु राशि: जूपिटर की इस राशि को भी सूर्य के गोचर से लाभ मिलेगा। अगले 5 दिन तक नौकरी और बिजनेस वालों को अच्छी स्थिति दिखेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और काम में आने वाली रुकावट धीरे-धीरे दूर होती जाएगी। घर-परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

