कल से सूर्य गोचर बुध के नक्षत्र में, 31 मार्च से इन राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Transit Sun Rashifal Surya Gochar Budh Ke Nakshatra : कल, मंगलवार के दिन सूर्य ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। सूर्य का ये गोचर बुध के नक्षत्र में होगा, जो कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।  

कल से सूर्य गोचर बुध के नक्षत्र में, 31 मार्च से इन राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य

Transit Sun Rashifal Surya Gochar, सूर्य गोचर का राशिफल : ग्रहों के राजा सूर्य वर्तमान समय में मीन राशि में विराजमान हैं। सूर्य ग्रह इस समय उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। कल, मंगलवार के दिन सूर्य ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार के दिन 31 मार्च को शाम में 08 बजकर 16 मिनट पर सूर्य का गोचर रेवती नक्षत्र में होगा। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध माने गए हैं। बुध के रेवती नक्षत्र में सूर्य का गोचर 14 अप्रैल की सुबह तक रहेगा। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को ग्रहों के राजा सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य के नक्षत्र गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता है-

कल से सूर्य गोचर बुध के नक्षत्र में, 31 मार्च से इन राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य

धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

बुध के रेवती नक्षत्र में सूर्य का गोचर होना धनु राशि वालों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन के नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं। जीवन में चल रहा स्ट्रेस कम होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

सिंह राशि वालों के लिए बुध के रेवती नक्षत्र में सूर्य का गोचर होना शुभ साबित हो सकता है। करियर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ लोगों के लिए कानूनी मामले आसानी से सॉल्व हो जाएंगे। स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर रहेगा और दिन शुभ माना जा रहा है। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। हेल्थ पर ध्यान दें।

मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

बुध के रेवती नक्षत्र में सूर्य का गोचर होना मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापारियों के काम की प्रशंसा होगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आप हर टास्क को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कंप्लीट करेंगे। साथ ही प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है। हेल्दी रहेंगे पर हाइड्रेटेड रहना न भूलें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!