अगले 15 दिन 5 राशियों का भाग्य देगा साथ, कन्या राशि में सूर्य गोचर से महालाभ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SUN Transit in Virgo Surya Rashifal : सूर्य इस वक्त कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं और आज से 15 दिन तक कुल 5 राशियों को लाभ देने वाले हैं। पंडित जी से जानें कि ये 5 राशियां कौन सी हैं और इन्हें इस गोचर से क्या-क्या लाभ मिलेंगे?

Transit SUN in VIRGO Surya Rashfal 15 Din tak 5 Rashi ko Profit Kanya Rashi me Surya Gochar 2026
अगले 15 दिन 5 राशियों की जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव, कन्या राशि में सूर्य गोचर से महालाभ

Transit SUN in Virog Surya Rashifal सूर्य का राशिफल : सूर्य इस वक्त कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। बीते 17 सितंबर की सुबह ही सूर्य ने बुध की इस राशि में प्रवेश किया था। अब 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में गोचर करना शुरू करेंगे। हालांकि कन्या राशि में रहते हुए ही सूर्य कुल 5 राशियों का लाभ पहुंचाने वाले हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस सूर्य गोचर से कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि और धनु राशि वालों को लाभ मिलेगा। पंडित जी के अनुसार बुध और सूर्य की एनर्जी मिलने से इन राशियों के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अच्छी ग्रोथ दिखेगी वहीं बातों का असर भी खूब दिखेगा। चलिए एक-एक करके जानते हैं कि इन राशियों की जिंदगी में किस तरह के बदलाव आएंगे?

कर्क राशि के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?

सूर्य गोचर से कर्क राशि वालों को खूब लाभ होने वाला है जोकि चंद्रमा की राशि है। पैसों के मामले में जो बातें अटकी हैं वो अब सही होंगी। मन खुश रहेगा तो काम में भी मन लगेगा। हर एक फैसला सही साबित होगा और सीनियर्स का सपोर्ट भी मिलता जाएगा। अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?

सिंह सूर्य की ही राशि है तो इसे तो लाभ होगा ही। पंडित जी के अनुसार सिंह राशि वालों का कॉन्फिडेंस इस बीच बढ़ेगा। काम में मजा आएगा। कॉन्फिडेंस बढ़ने से काम निखरकर सामने आएगा। नौकरीपेशा लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। ऐसे में मन खुश रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। पैसों के मामले में भाग्य साथ देगा।

कन्या राशि के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?

कन्या राशि में सूर्य गोचर हो रहा है तो ऐसे में इस राशि के जातकों को अगले 15 दिन खूब लाभ मिलने वाले हैं। नौकरी से जुड़ी चीजों में ग्रोथ दिखेगी। अटके हुए काम पूरे होते जाएंगे। किसी नई जगह का ऑफर लेटर मिल सकता है। वहीं बिजनेस वालों को भी अच्छा मुनाफा मिलना तय है।

वृश्चिक राशि के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?

वृश्चिक राशि वालों को इस गोचर से करियर में पॉजिटिव साइन मिलेगा। सीनियर्स काम की तारीफ करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी। कोई ऐसा रोल मिलेगा जिससे प्रोफाइल और मजबूत हो सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा होगा और किसी अच्छी खबर से मन खुश रहने वाला है। पुराने लोगों के मुलाकात की संभावना है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

धनु राशि के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?

सूर्य के इस गोचर से धनु राशि वालों को भी खूब लाभ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस कर रहे लोगों को अगले 15 दिन सब कुछ धीरे-धीरे फेवर में होता दिखेगा। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा तो पैसों की स्थिति सही से मजबूत होगी। अटके हुए काम अब धीरे-धीरे बनते दिखेंगे। परिवार में खुशहाली का माहौल होगा।

मीन राशि के लिए अक्टूबर का महीना कैसा होगा?

आर्थिक स्थिति संभलेगी। इनकम से जुड़ी जो भी दिक्कत आती रही है वो इस बीच काफी हद तक खत्म होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलता दिखेगा। नई नौकरी का ऑफर मिलने से मन खुश रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोग नई डील कर सकते है जिसका लाभ लंबे समय तक होगा। नौकरीपेशा लोगों की बातों को अहमियत दी जाएगी। मीटिंग वगैरह में अपनी बात सही से सामने रखेंगे तो उसे अमल में ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अगले 15 दिन 5 राशियों का भाग्य देगा साथ, कन्या राशि में सूर्य गोचर से महालाभ