122 दिन तक 4 राशियों पर खुशियों की बरसात, शनि गोचर से रहें 3 राशियां सतर्क
Transit Shani Rashifal Saturn rashifal shani gochar : शनि जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। शनि की चाल में बदलाव आने से कुछ राशियों का समय बेहद खास माना जा रहा है तो कुछ राशियों को सावधानी बरतने की भी जरूरत होगी।

Transit Shani Rashifal Saturn, शनि का राशिफल : कर्म, अनुशासन, मेहनत और आयु के कारक जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। शनि का गोचर करना मेष राशि से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, सैर्टन का गोचर 9 अक्टूबर के दिन शाम में लगभग साढ़े सात बजे तक शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दिन शनि का गोचर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में होने जा रहा है। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने गए हैं। शनि का ये नक्षत्र गोचर अगले साल 8 फरवरी 2027 की सुबह तक होगा। शनि की चाल में बदलाव आने से कुछ राशियों का समय बेहद खास माना जा रहा है तो कुछ राशियों को सावधानी बरतने की भी जरूरत होगी। आइए पंडित जी से जानते हैं शनि का ये नक्षत्र गोचर करना किन राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित होगा और किन राशियों को सतर्क रहना होगा -
122 दिन तक 4 राशियों पर खुशियों की बरसात, शनि गोचर से 3 राशियां रहें सतर्क
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि का नक्षत्र गोचर करना लगभग चार राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। वहीं, तीन राशियों को सतर्क रहने की भी जरूरत है।
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर लाभकारी माना जा रहा है। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। बिना ज्यादा परिश्रम के धन का आगमन होगा। खुशियां बनी रहेंगी।
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर उत्तम माना जा रहा है। प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर पॉजिटिव माना जा रहा है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर करना शुभ नहीं माना जा रहा है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। सेहत का खास ख्याल रखें।
मीन राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
मीन राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर लाभकारी नहीं माना जा रहा है। व्यापारियों को कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले सोच-विचार जरूर करें।
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर शानदार नहीं माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर ज्यादा महसूस हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां मान्यताओं पर आधारित हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

