आज से 73 दिन बाद 6 राशियों को बड़ी राहत, शनि गोचर से महालाभ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Transit SATURN Rashifal Shani Horoscope 2026: शनि आज से 73 दिन बाद वक्री से मार्गी हो जाएंगे। इस दौरान कुल 6 राशियों को लाभ मिलने वाला है। जानें आखिर ये 6 राशियां कौन सी हैं और शनि इनकी जिंदगी में राहत कैसे लेकर आएंगे?

Saturn rashifal Shani Gochar 20 August 2026 Aries Cancer Scorpio ko nuksan Saturn Transit
शनि राशिफल शनि गोचर 2026

Transit SATURN Rashifal Shani Horoscope 2026, शनि का राशिफल : शनि जब-जब अपनी चाल बदलते हैं तो इसका असर काफी गहरा होता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस वक्त शनि टेढ़ी चाल में चल रहे हैं और मीन राशि में हैं। शनि जैसे ही अपनी चाल सीधी करेंगे यानी मार्गी हो जाएंगे तो कुल 6 राशियों को इसका लाभ मिलेगा। 11 दिसंबर को शनि मार्गी होंगे और इसी के बाद वृषभ और मिथुन समेत 6 राशियों को इस दौरान अपनी जिंदगी में पॉजिटिव चीजें नजर आएंगी। जानें आखिर ये 6 राशियां कौन सी हैं?

शनि गोचर से इन राशियों को होगा महालाभ-

वृषभ राशि पर शनि गोचर का असर कैसा होगा?

इस राशि के जातकों को अभी सब कुछ ठीक होने के लिए थोड़ा सा और इंतजार करना होगा। नौकरी में अगर दिक्कत आ रही है तो दिसंबर तक चीजें सुधरती दिखेंगी। मन खुश रहने लगेगा और सब कुछ पॉजिटिव होता नजर आएगा। अटकी हुई चीजें एक बार फिर से रफ्तार पकड़ती नजर आएंगी।

मिथुन राशि पर शनि गोचर का असर कैसा होगा?

शनि की बदलती चाल मिथुन राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में सब कुछ पॉजिटिव होता दिखाएगी। जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने की इच्छा रख रहे थे उन्हें लाभ मिल सकता है। पैसों की स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। जो भी चीजें अटकती जा रही हैं वो सब 11 दिसंबर के बाद से सुलझती दिखेंगी।

कन्या राशि पर शनि गोचर का असर कैसा होगा?

कन्या राशि वालों को शनि की बदलती चाल से खूब लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को अच्छी ग्रोथ मिलेगी। वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को पुराने लोगों से लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। हालांकि शनि जब तक अपनी चाल सीधी नहीं करते हैं तब तक थोड़ा सा धैर्य बनाए रखना होगा। शनि की बदलती चाल से कन्या राशि वालों की जिंदगी में स्टेबिलिटी आएगी।

तुला राशि पर शनि गोचर का असर कैसा होगा?

अगर नौकरी में किसी भी तरह की दिक्कत है तो 11 दिसंबर के बाद हालात सुधरते दिखेंगे। काम का प्रेशर थोड़ा कम होगा। खर्चे और बचत के बीच सही बैलेंस होता हुआ नजर आएगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। बिजनेस वालों की मुलाकात नए लोगों से होगी जो आगे चलकर अच्छा फायदा दिलवा सकते हैं। कुल मिलाकर इसी बीच पैसों की स्थिति मजबूत होती दिखेगी।

मकर राशि पर शनि गोचर का असर कैसा होगा?

शनि जैसे ही वक्री से मार्गी होंगे तो मकर राशि वालों की दिक्कतें कम होंगी। अगर कोई चीज सही आउटकम नहीं दे पा रही थी तो 11 दिसंबर के बाद पॉजिटिव बदलाव होते जरूर दिखेगा। नौकरी कर रहे लोगों को कहीं से कुछ अच्छा ऑफर मिल सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में सब मन मुताबिक होगा तो काम करने में भी मजा आएगा। जिम्मेदारी बढ़ने के साथ-साथ काम बदलेंगे तो एक नयापन दिखेगा। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छी स्टेबिलिटी नजर आएगी।

कुंभ राशि पर शनि गोचर का असर कैसा होगा?

इस राशि की लगभग सारी मुश्किलें खत्म होती दिखेंगी। प्रोफेशनल लाइफ में अगर अभी चीजें उलझी हुई लग रही हैं तो बस थोड़ा धैर्य रखें। शनि मार्गी होते ही बिजनेस और नौकरी में आने वाली हर रुकावट का अंत करेंगे। वहीं घर-परिवार के साथ सही समय बीतेगा। कुल मिलाकर रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होते नजर आएंगे। अगर पहले कहीं पैसा लगाया है तो उसका लाभ इसी दौरान देखने को मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज से 73 दिन बाद 6 राशियों को बड़ी राहत, शनि गोचर से महालाभ