20 अगस्त तक कुंभ, मेष समेत इन राशियों की चांदी ही चांदी, शनि गोचर से होगा लाभ
Transit Saturn Rashifal Shani Vakri Gochar 2026 : वर्तमान समय की बात करें तो गुरु की मीन राशि और बुध के रेवती नक्षत्र में शनि गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शनि वक्री होने जा रहे हैं। शनि के गोचर से कुछ राशियों के अच्छे दिन आने वाले हैं।

Transit Saturn Rashifal Shani Vakri Gochar Nakshatra 2026 : कुछ ही दिनों में कर्मफलदाता शनि अपनी चाल बदलने वाले हैं। वर्तमान समय की बात करें तो गुरु की मीन राशि और बुध के रेवती नक्षत्र में शनि गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शनि वक्री होने जा रहे हैं। शनि का वक्री चाल में गोचर करना सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। इस समय शनि ग्रह रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर कर रहे हैं। दूसरे पद में शनि का नक्षत्र गोचर 20 अगस्त 2026 की शाम तक होगा। वहीं, हिंदू पंचांग के अनुसार, जुलाई में शनि 27 तारीख से उलटी चाल चलना शुरू कर देंगे। शनि का वक्री चाल में गोचर लगभग 138 दिनों तक 11 दिसंबर 2026 तक रहेगा। ऐसे में 27 जुलाई 2026 से लेकर 20 अगस्त 2026 तक शनि के रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में विराजेंगे और वक्री चाल चलेंगे। आइए पंडित जी से जानते हैं शनि के नक्षत्र गोचर और उलटी चाल से किन राशियों के अच्छे दिन आ सकते हैं-
20 अगस्त तक कुंभ, मेष समेत इन राशियों की चांदी ही चांदी, शनि गोचर से होगा लाभ
बुध के रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में शनि के गोचर करने से किन राशियों को लाभ होगा?
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में शनि के गोचर करने से 6 राशियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है। शनि के इस गोचर से तुला राशि, कुंभ राशि, कन्या राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि और मकर राशि को फायदा होगा। कुछ लोगों की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। घर का माहौल पॉजिटिव महसूस होगा। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। करियर में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं। कुछ लोगों को सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
शनि के वक्री होने से किन राशियों को लाभ होगा?
ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि के वक्री होने से मेष राशि, धनु राशि, वृश्चिक राशि और सिंह राशि के जातकों को शनि के अशुभ प्रभाव से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी। शनि के वक्री चाल में गोचर करने से आपको शनि के नकारात्मक प्रभाव में कमी देखने को मिलेगी। इस दौरान जिन लोगों के साथ आप गलतफहमी के शिकार थे, य समस्या दूर हो सकती है। घर से सदस्यों के साथ संबंध में सुधार देखने को मिल सकता है।
शनि गोचर के दौरान क्या करना चाहिए?
- काले तिल का दान करें।
- हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करने से जीवन की दिक्कतों से मुक्ति मिल सकती है।
- काले उड़द की दाल, सरसों का तेल, काले रंग के वस्त्र का दान करें।
- ॐ शं शनिश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।
- किसी गरीब को भोजन कराना चाहिए या जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।
- भगवान शिव की विधिवत आराधना करें।
डिस्क्लेमर: विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


