अगले 41 दिन तक 5 राशियों की लाइफ में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर से मिलेगी बड़ी खबर!

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Transit Saturn Rashifal Shani Gochar 2026 : शनि के बुध के नक्षत्र में विराजमान रहने से कुछ राशियों पर शनि और बुध दोनों का प्रभाव रहेगा। शनि का ये गोचर कुछ राशियों की किस्मत को सूर्य की तरह चमका सकता है। 

Transit Saturn Rashifal Shani Gochar 41 din tak Mercury Nakshatra 5 rashiyo ko labh SHANI KA RASHIFAL
शनि का राशिफल

Transit Saturn Rashifal Shani Gochar 2026 : अगले 41 दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास माने जा रहे हैं। अगले महीने शनि गोचर नहीं करने वाले हैं। शनि का गोचर धीमी गति से होता है। ग्रहों के कर्मफलदाता शनि मीन राशि में विराजमान हैं। इस समय शनि रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचनग के अनुसार, 9 अक्टूबर की शाम तक शनि इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। रेवती नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध हैं। ऐसे में शनि के इस नक्षत्र में विराजमान रहने से कुछ राशियों पर शनि और बुध दोनों का प्रभाव रहेगा। शनि इस समय रेवती नक्षत्र के पहले पद में हैं। शनि वक्री होकर उलटी चाल में गोचर कर रहे हैं, अक्टूबर के महीने में शनि स्वयं के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में उलटी चाल चलते हुए प्रवेश करेंगे। ऐसे में शनि के बुध के नक्षत्र में विराजने से कुछ राशियों के लिए समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आइए पंडित जी से जानते हैं शनि के बुध के नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों का समय खास रहने वाला है।

अगले 41 दिन तक 5 राशियों की लाइफ में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर से मिलेगी बड़ी खबर!

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, बुध के रेवती नक्षत्र में शनि के गोचर से लगभग लगभग 5 राशियों को जीवन में लाभ देखने को मिलेगा।

कन्या राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

बुध के रेवती नक्षत्र में शनि के गोचर से कन्या राशि वालों के लिए समय बेहद पॉजिटिव रहने वाला है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।

मिथुन राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

बुध के रेवती नक्षत्र में शनि के गोचर से मिथुन राशि वालों के लिए समय बेहद लाभकारी रहने वाला है। समृद्धि का आगमन होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

तुला राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

बुध के रेवती नक्षत्र में शनि के गोचर से तुला राशि वालों के लिए समय फायदेमंद रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से बदलाव होगा। नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी।

मकर राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

बुध के रेवती नक्षत्र में शनि के गोचर से मकर राशि वालों के लिए समय बेहद शानदार रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

बुध के रेवती नक्षत्र में शनि के गोचर से वृषभ राशि वालों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़41 दिन तक 5 राशियों की लाइफ में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर से मिलेगी बड़ी खबर