8 अगस्त तक इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, गुरु के नक्षत्र में होगा बुध गोचर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Transit of Mercury Rashifal Budh Gochar 2026 : इस समय ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। बुध के गुरु के नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ देखने को मिल सकता है।

Transit of Mercury Rashifal Budh Gochar guru ke nakshatra me 8 august 2026 tak mesh makar kanya tula Rashi ko labh

Transit of Mercury Rashifal Budh Gochar, बुध गोचर : बुध ग्रह की चाल समय- समय पर बदलती रहती है। ग्रहों के राजकुमार हैं बुध, जिनकी चाल मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालती है। बुध ग्रह इस समय चंद्र ग्रह की कर्क राशि में बैठे हुए हैं। बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी खास महत्व रखता है। इस समय ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। बुध का गोचर इस नक्षत्र में 8 अगस्त की सुबह तक होगा। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी ग्रह गुरु ग्रह माने जाते हैं। बुध के नक्षत्र गोचर करने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं बुध के गुरु के नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों को लाभ हो सकता है।

बुध का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा?

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर ज्ञानार्जन के लिए बहुत अच्छा होता है। लेखकों के लिए, कवियों के लिए, विद्यार्थियों के लिए, रिसर्च स्कालर के लिए, व्यापार के लिए, मार्केट के लिए बहुत अच्छा होता है। ये गोचर वित्तीय स्थिति मजबूत करता है ये, और शेयर मार्केट के लिए, ट्रेडिंग के लिए ये उपयुक्त समय कहा जाता है। बुध के इस गोचर के दौरान जो लाभ की स्थिति बनेगी वो बनेगी मेष राशि के लिए, तुला राशि के लिए, कन्या राशि और मकर राशि के लिए अच्छा समय रहेगा।

8 अगस्त तक इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, गुरु के नक्षत्र में होगा बुध गोचर

मेष राशि, तुला राशि, कन्या राशि और मकर राशि के लिए बुध गोचर शुभ रहेगा।

पंडित जी के अनुसार मेष राशि, तुला राशि, कन्या राशि और मकर राशि के जातकों के लिए बुध का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करना बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। कुछ जातकों को बिजनेस में लाभ देखने को मिलेगा।

बुध गोचर के समय बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय

  1. कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए मूंग की दाल और हरी वस्तु का दान किया जाता है।
  2. भगवान गणेश जी को दूर्वा की घास चढ़ाएं, ये बहुत शुभ माना जाता है।
  3. मवेशी को चारा खिलाएं।
  4. किसी गरीब को हरी साग-सब्जी का दान भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़8 अगस्त तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, गुरु के नक्षत्र में होगा बुध गोचर